फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saifai will be unveiling the statue of Shri Krishna: Akhilesh

सैफई में होगा श्रीकृष्ण की मूर्ति का अनावरण: अखिलेश

Sat, 03 Mar 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Sat, 03 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Saifai will be unveiling the statue of Shri Krishna: Akhilesh
सैफई में कार्यकर्ताओं का अभिभावदन करते पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

सैफई। सैफई में अखिलेश ने कहा कि सैफई में श्रीकृष्ण की मूर्ति का अनावरण करवाने वाले हैं। इसके लिए तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में 100 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर ली है। किसी का भी कर्ज माफ नहीं हुआ  है। 15 लाख की उम्मीद में 500 को पेंशन भी चली गई। नोटबंदी का जिक्र के दौरान कहा कि गरीब को इससे कोई फायदा नहीं हुआ है । बड़े लोगों ने लोन के नाम पर घोटाले करना जरूर शुरू कर दिया है । उन्होंने कहा कि नंबर बढ़ाने वाले समझ लें उनके नंबर कम भी हो सकते हैं ।उन्होंने कहा कि किसी को शक नहीं होना चाहिए जिस ऊंचाई तक हम पहुंचे हैं उसमें जनता का बहुत बड़ा आशीर्वाद  है। जनता के आशीर्वाद के बिना  कोई भी ऊंचाई तक नही पहुंच सकता है। इसलिए उनके अंदर कोई भी गलतफहमी नहीं है । इस पार्टी को आगे बढ़ाना है सिर्फ समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाएं।  चुनाव चिन्ह साइकिल याद रहे।  उन्होंने कहा कि हम लोगों को अपने को साबित करने का 19, 22 ओर 24 का मौका मिलने वाला है । 15 और बीस साल बाद हम सभी सीनियर सिटीजन वाले दायरे में आ जाएंगे।  उन्होंने कहा कि साइकिल बिना रगड़ा खाए चलाना नहीं सीखी जा सकती है।  पानी में घुसे बिना कोई तैर नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि हम सबका सम्मान करते हैं ।  मुलायम और प्रो. रामगोपाल की गैरमौजूदगी में बाकी परिवार के सदस्यों ने प्रदेश भर से आए नेताओं एवं सैफई गांव के लोगों के साथ जमकर फूलों की होली खेली। इस अवसर पर  सांसद धर्मेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष इटावा अभिषेक यादव (अंशुल), पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव, सासंद तेज प्रताप यादव , अनुराग यादव, चंदगी राम प्रधान, राजवीर, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद आदि उपस्थित थे ।

विज्ञापन


फाग का लिया आनंद
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेज प्रताप यादव, दीपू यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, सैफई गांव के प्रधान दर्शन सिंह यादव बने मंच पर फाग का आनंद लिया। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव अपने बेटे  अंकुर यादव के साथ करीब 11  बजे पहुंचे।  शिवपाल सिंह यादव के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए । परिवार को एकजुट देखते ही कार्यकर्ताओं में उत्सुकता देखने को मिली।  करीब 2 घंटे तक परिवार एक साथ मंच पर रहा। फूलों की होली खेली उसके बाद अखिलेश यादव ने गांव में बनी होली पर जाकर आखत डाले। बाद में चाचा शिवपाल सिंह यादव, अंकुर यादव ने भी आखत डाले।  इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप यादव, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, चंदगीराम यादव प्रधान संघ अध्यक्ष, रामबाबू यादव प्रधान आनंद उर्फ बबलू प्रधान, भारत सिंह यादव ठेकेदार, राजवीर सिंह यादव नगला तेज, संतोष कुमार शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



कानपुर से आए गेंदे और गुलाब के फूल
सैफई में हर साल की तरह इस साल भी एक लोडर में गेंदे व गुलाब के ताजे फूल आए।  फूलों की होली की शुरुआत अखिलेश यादव व धर्मेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं पर फूलों की होली खेलकर की।
विज्ञापन
विज्ञापन



अखिलेश ने लिया फाग ,सपेरों के नृत्य का आनंद
अपने पिता मुलायम सिंह यादव की तरह अखिलेश ने भी फाग का आनंद लिया। फगुओ को सम्मानित भी किया। फाग का आयोजन राजकीय ठेकेदार दशरथ यादव की देख रेख में हुए जिसमें 50 से अधिक फाग गायकों से भाग लिया। फाग में  रक्ष पाल सिंह यादव मौजूद रहे। तेजप्रताप यादव फाग की टोली के बीच में बैठे। अखिलेश ने इस दौरान सपेरा नृत्य का भी आनंद लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed