{"_id":"6085ae938ebc3e592e0eb8d0","slug":"saifai-me-7-se-10-hazar-liter-oxizen-ki-khapat-etawha-news-knp625372972","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई में रोजाना 7 से 10 हजार लीटर ऑक्सीजन की हैं खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई में रोजाना 7 से 10 हजार लीटर ऑक्सीजन की हैं खपत
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में प्रतिदिन ऑक्सीजन की खपत 7 हजार से लेकर 10 हजार लीटर है। 25 अप्रैल की दोपहर एक बजे तक ऑक्सीजन टैंक में 5 हजार लीटर ऑक्सीजन उपलब्ध है। एल-2 जिला अस्पताल में कुल ऑक्सीजन 61 बी टाइप हैं जिसमें 25 भरे हुए और 10 डी टाइप हैं। इसके अलावा 30 ऑक्सीजन कांट्रेक्ट पर उपलब्ध हैं। एल-3 आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में 110 बी टाइप में 30 भरे एवं 80 डी में 45 भरे हैं।
कोविड अस्पतालों में बेडों की स्थिति
एल-2 लेवल के जिला अस्पताल में कुल बेडों की संख्या 200 है। इनमें से 34 में मरीज भर्ती हैं जबकि 166 खाली हैं। एल-3 में सैफई में 200 बेड हैं इनमें से 138 भरे हैं और 62 बेड खाली हैं। फर्रुखाबाद रोड स्थित जेके अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. मनोज यादव को 25 बेड का एल-2 एवं एल-3 का कोविड सेंटर खोले जाने की अनुमति दी गई है।
एंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। निगरानी समितियों ने 24 अप्रैल को 346 लोगों को संदिग्ध पाया। इसमें बाहर से आए 162 व्यक्ति हैं। अब तक कुल 5443 को संदिग्ध पाया गया। जिसमें बाहर से आए 2801 व्यक्ति शामिल हैं। सभी की सैंपलिंग करवा दी गई है।
विज्ञापन
एंबुलेंस की स्थिति
कोरोना संक्रमितों को लाने व ले जाने के लिए 6 एंबुलेंस हैं। इनमें दो 108, चार एएलएस( एडवांस लाइफ सपोर्ट) उपलब्ध हैं। एंबुलेंस के नगरीय क्षेत्रों में 15 से 20 मिनट में तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 20 से 30 में पहुंच रहीं हैं। संक्रमित मरीजों का अंतिम संस्कार प्रोटोकाल के तहत कराया जा रहा है।
1854 मरीज हैं होम आइसोलेट
जनपद में 24 अप्रैल को 1854 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिसमें 1780 मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध करा दी गई है। कोविड के दौरान अन्य संचारी रोगों के संबंध में जागरूकता के लिए वाहनों पर 121 व चौराहों पर 17 तथा 6 तहसीलों में साउंड स्पीकर्स/पीए सिस्टम स्थापित हैं। शहर इटावा में 40 वार्डों में प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन सुबह 6 से 10 बजे तक तथा द्वितीय पाली में शाम 3 से 6 बजे तक सफाई कार्य कराया जा रहा है। जिसमें 122 स्थायी व 132 संविदा कर्मचारी, 697 ठेका प्रथा कर्मचारियों समेत 951 कर्मचारी सफाई कार्य कर रहे हैं।