फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saifai mahotsav begins today

सैफई महोत्सव का आगाज आज से

Thu, 25 Dec 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 25 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
Saifai mahotsav begins today
सैफई महोत्सव का शानदार आगाज शुक्रवार को होगा। महोत्सव को
विज्ञापन
लेकर सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। मंच के साथ ही पंडाल को विशेष रूप में सजाया गया है। उद्घाटन अवसर पर सपा सुप्रीमो के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन राज्यसभा सदस्य जया बच्चन करेंगी।

सैफई 17वें महोत्सव के लिए पूरी तरह से तैयार है। 26 दिसंबर से 08 जनवरी तक चलने वाले महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। महोत्सव की मंच को कारीगरों द्वारा आकर्षक रूप दिया गया है। पूरा पंडाल बिजली की झालरों से जगमगाता नजर आया।

उद्घाटन का मुख्य कार्यक्रम चंदगीराम स्टेडियम में होगा। यहां इटावा-मैनपुरी के दो हजार स्कूली बच्चे लोकधारा कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रात में महोत्सव पंडाल में देवी जागरण होगा। महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। गुरुवार को एसएसपी डॉ. राकेश सिंह, एएसपी सर्वानंद यादव ने पुलिस अफसरों को ड्यूटी बताई।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था की दुष्टि से पांच एएसपी, 18 डिप्टी एसपी जिसमें 14 गैरजनपद से, 25 थानाध्यक्ष जिसमें बीस गैरजनपद से, 176 दरोगा जिसमें 140 गैरजनपद से 774 आरक्षी जिसमें 580 गैरजनपद से तैनात किए गए हैं। शुक्रवार को स्टेडियम में उद्घाटन अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से दो एएसपी, पांच सीओ, दस एसओ, 25 दरोगा, 200 सिपाही, 28 महिला आरक्षी व तीन कंपनी पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed