{"_id":"5ec420c58ebc3e90896a258a","slug":"saifai-etawah-etawah-news-etawha-news-knp561004851","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा विवि ने बनाया सस्ता सोडियम हाइपोक्लोराइड मिश्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा विवि ने बनाया सस्ता सोडियम हाइपोक्लोराइड मिश्रण
विज्ञापन
सैफई आयुर्विज्ञान विवि में तैयार किए गए मिश्रण के बारे में जानकारी देते कुलपति डा. राजकुमार
- फोटो : ETAWHA
इटावा। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने इमारतों, इलाकों को सैनिटाइज करने वाले सोडियम हाइपोक्लोराइड का सस्ता मिश्रण तैयार किया है। विश्वविद्यालय ने इसे यूपीयूएमएस सोडियम हाइपोक्लोराइड नाम दिया है। इससे तैयार छिड़काव की कीमत एक रुपये प्रति लीटर आ रही है, जबकि बाजार में 36 रुपये है।
कुलपति प्रो. राजकुमार ने बताया कि इस मिश्रण को विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संकायाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पाठक और उसके सहयोगियों ने तैयार किया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजी गई है। उन्होंने बताया कि आजकल सोडियम हाइपोक्लोराइड का संकट है। मांग के अनुरूप यह महंगा भी है।
इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय की टीम ने सोडियम हाइपोक्लोराइड के ठोस फार्म (पाउडर) से मिश्रण तैयार किया है। जिस मिश्रण से तैयार छिड़काव की कीमत बाजार में 36 रुपये प्रति लीटर आती है, वह मात्र एक रुपये में उपलब्ध हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यदि जरूरी हुआ तो विश्वविद्यालय प्रशासन इसे अन्य चिकित्सा संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा सरकारी संस्थानों को सरकारी रेट पर उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर प्रति-कुलपति डॉ. रमाकांत यादव, डॉ. आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे।