फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saifai defeated Aligarh 8-0; Varanasi Hostel defeated Jhansi

Etawah News: सैफई ने अलीगढ़ को 8-0 से हराया, वाराणसी छात्रावास ने झांसी को दी शिकस्त

Tue, 13 Oct 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Saifai defeated Aligarh 8-0; Varanasi Hostel defeated Jhansi
फोटो 23::प्रतियोगिता में गोल करने के लिए जद्दोजहद करते सैफई और अलीगढ़ टीम के हॉकी ​खिलाड़ी। स्र
- प्रदेश स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आठ मुकाबले खेले गए, 23 टीमें दिखा रहीं दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम ने अलीगढ़ मंडल को 8-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं, वाराणसी छात्रावास की टीम ने झांसी मंडल को 7-0 से हराकर अपनी ताकत दिखाई। लीग चरण के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में दूसरे दिन कुल आठ मुकाबले खेले गए। पहले मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने वाराणसी मंडल को 5-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में झांसी छात्रावास ने प्रयागराज मंडल को 3-0 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में मेरठ मंडल ने लखनऊ मंडल को 4-1 से पराजित किया। चौथे मुकाबले में वाराणसी छात्रावास ने झांसी मंडल को 7-0 से हराया।
विज्ञापन

पांचवें मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने अलीगढ़ मंडल के खिलाफ आठ गोल दागे और 8-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। छठे मुकाबले में बरेली मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 1-0 से हराया, जबकि सातवें मैच में बस्ती मंडल ने चित्रकूट मंडल को 5-1 से पराजित किया। दिन का आठवां मुकाबला वाराणसी मंडल और सहारनपुर मंडल के बीच खेला गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों, तीन खेल छात्रावासों और दो स्पोर्ट्स कॉलेज की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed