फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saifai and Maheva got three new ambulances

Etawah News: सैफई व महेवा को मिलीं तीन नई एंबुलेंस

Tue, 12 Dec 2023 11:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 12 Dec 2023 11:41 AM IST
विज्ञापन
Saifai and Maheva got three new ambulances
इटावा। स्वास्थ्य विभाग को शासन से मिलीं तीन नई एंबुलेंसों को सोमवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया ने जिला अस्पताल से पूजन कर और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि सैफई व महेवा क्षेत्र को नई एंबुलेंस मिलने पर मरीजों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ.गीताराम ने बताया कि यह तीनों एंबुलेंस 102 नंबर की है। यह पुरानी हो चुकीं एंबुलेंसों के स्थानों पर मिली हैं। इनमेें से दो एंबुलेंस सैफई सीएचसी व एक एंबुलेंस को महेवा सीएचसी को सौंपा गया। बताया कि जिले में 51 एंबुलेंस हैं, इनमें 102 नंबर की 26 व 108 नबर की 21 तथा चार एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) शामिल हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंसों को रवाना किए जाने से पूर्व पुरुष अस्पताल के सीएमओ डॉ.एमएम आर्या, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.अनिल कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सीएचसी महेवा पहुंची नई एंबुलेंस का विधि विधान कर पूजन कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ग्रीन हेल्थ के प्रबंधक अमित कुशवाहा, प्रोग्राम मैनेजर राहुल यादव की मौजूदगी में अधीक्षक डॉ.गौरव त्रिपाठी व डॉ. सैफ खान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed