फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Safety drill every fifteen days will be

हर पंद्रह दिनों में होगी सेफ्टी ड्रिल

Tue, 19 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 19 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Safety drill every fifteen days will be

अप्रैल में कई बार भूकंप के  झटके आने के बाद आत्मरक्षार्थ एवं बचाव के लिए प्रयास तेज दिए गए हैं। अब माध्यमिक विद्यालयों में प्रति 15 दिन बाद सैफ्टी ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


बचाव के उपायाें को इस साल से कोर्स में भी शामिल करने का सुझाव दिया गया है। सभी प्रिंसिपलों को आपदा के समय विद्यालयाें से बाहर निकलने का प्लान तैयार करना होगा। डीएम को भी इस संबध में जानकारी देनी होग। इस संबंध में डीआईओएस ने सभी प्रिंसिपलों को अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग और उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग ने आपदा के समय बाहर निकलने के  लिए योजना बनाने के निर्देश डीआईओएस क ो दिए थे। आदेश में यह भी कहा गया है कि प्लान तैयार करने के बाद एक प्रति डीएम को भी उपलब्ध कराई  जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने दिए गए अपने सुझाव में कहा है कि विद्यालयाें में हर 15 दिन बाद सैफ्टी ड्रिल का आयोजन किया जाए। इसे पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाए। दो दिवसीय अवकाश के बाद स्कूल शुरू हो तो सभा का फिर आयोजन किया जाए। इसमें बच्चों को बाहर निकलने क ी योजना के बारे में विस्तार से बताया जाए।


डीआईओएस  डा. देवेंद्र प्रकाश  ने बताया कि आयोग तथा शासन से आए निर्देशों से सभी प्रिंसिपलों को अवगत करा दिया गया है। विद्यालय स्तर पर प्लान बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed