फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Safari fought gate being broken in the labor force, the remaining car riders

फाटक तोड़ श्रमशक्ति में जा लड़ी सफारी, बचे कार सवार

Wed, 17 Aug 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 17 Aug 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Safari fought gate being broken in the labor force, the remaining car riders
भरथना में श्रम शक्ति एक्सप्रेस से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

भरथना। सोमवार आधी रात कस्बे के तिलक रोड स्थित रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा उस समय टल गया। जब एक कार फाटक को तोड़ते हुए श्रमशक्ति एक्सप्रेस में जा घुसी। इस जोरदार भिड़ंत में सभी कार सवार बच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि कार चालक सहित सभी चार लोग शराब नशे में थे।

विज्ञापन


सोमवार रात 1: 25 बजे अप 2451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस भरथना के तिलक रोड स्थित फाटक संख्या 20 बी से गुजर रही थी, तभी मोतीगंज की ओर से एक तेज रफ्तार सफारी कार बंद फाटक के बूम को तोड़ती हुई सीधे ट्रेन में जा घुसी। ट्रेन से टकराते ही सफारी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और सफारी एक छोटे पोल से जा टकराई। टक्कर के बाद जोरदार आवाज होने पर केबिन मैन बीके चौधरी ने यह हादसा देखा तो इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर मनोज कुमार को दी।
विज्ञापन


जिस पर कंट्रोल ने तुरंत ही आरपीएफ को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। जब तक आरपीएफ मौके पर पहुंची कार सवार फरार हो चुके थे। आरपीएफ ने कार को अपने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रेलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में लोगों ने बताया कि कार में चार लोग मौजूद थे, जो शराब के नशे में थे। फाटक के टूट जाने पर देर रात ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया और रात 1:40 मिनट पर इमरजेंसी फाटक लगाकर क्रासिंग को बंद किया गया और सुबह 4:30 बजे फाटक को दुरुस्त कर फिर से क्रासिंग पर आवागमन शुरू कराया गया। उक्त मामले में आरपीएफ प्रभारी डीबी सिंह ने बताया चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed