फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saddened by the death of her lover, the newly married woman committed suicide

Etawah News: प्रेमी की मौत से दुखी नवविवाहिता ने जान दी

Sat, 24 Feb 2024 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Saddened by the death of her lover, the newly married woman committed suicide
भरथना। प्रेमी की मौत से दुखी नवविवाहिता ने गुरुवार रात मायके में फंदा लगाकर जान दे दी। 19 फरवरी को युवती की शादी हुई थी। 20 फरवरी को विदाई के बाद प्रेमी ने जहर खाकर जान दे दी थी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मल्होसी गांव में गुरुवार रात घर के कमरे में फंदा लगाकर काजल (19) पुत्री नीलकमल ने खुदकुशी कर ली। कमरे में सो रही छोटी बहन की आंख खुलने पर उसने काजल को फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी। मां ममता और पिता नीलकमल आदि कमरे में पहुंचे और काजल को फंदे से उतारा। शुक्रवार को खेत में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम व पुलिस ने जांच की। फिलहाल मृतिका के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

पिता नीलकमल ने बताया कि 19 फरवरी को काजल की शादी हुई थी। 20 फरवरी को बेटी की विदाई के बाद गांव में ही रहने वाले सुमित उर्फ भूरे (20) पुत्र रामबाबू ने जहर खाकर जान दे दी थी। उन्हें प्रेम प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जिस दिन बेटी की शादी थी, उसी दिन जयमाल के समय सुमित नशे की हालत में आया था। तब दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला। हालांकि तब तक बेटी की शादी हो चुकी थी। सुमित को समझाकर घर भेज दिया था, लेकिन उसने घर जाकर जहर खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलकमल ने बताया कि सुमित की मौत के बाद से बेटी ने ससुराल में खाना-पीना छोड़ दिया था। ससुरालियों के कहने पर गुरुवार को काजल को विदा कराकर घर लाए थे, जहां रात में उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गांव के संभ्रांत लोगों से बात करके बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। पिता का कहना है कि घटना को लेकर वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं, इसलिए पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया प्रेम प्रसंग में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। महिला के मायके व ससुरालियों की आपसी सहमति पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। फिलहाल मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed