{"_id":"6af5f6220aec357d360c16cb","slug":"rush-in-daily-and-special-trains-for-return-journeys-after-the-festive-season-etawah-news-c-216-1-etw1005-153003-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: त्योहार बाद लौटने के लिए दैनिक समेत स्पेशल ट्रेनों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: त्योहार बाद लौटने के लिए दैनिक समेत स्पेशल ट्रेनों में भीड़
Thu, 12 Nov 2026 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो 20: जम्मू-तवी एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए मारामारी करते यात्री। संवाद
इटावा। दिवाली के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ ने रेलवे के इंतजामों की पोल खोल दी है। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से चलाई गई स्पेशल ट्रेनों में भी अब पैर रखने तक की जगह नहीं है। नियमित रूप से चलने वाली दैनिक ट्रेनों में पहले से ही लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है, जिसके चलते यात्रियों को स्लीपर व जनरल कोच में गैलरी व पायदान पर लटककर यात्रा करनी पड़ी।
महिलाओं व वृद्धों को भीड़ के चलते उतरने व चढ़ने में परेशानी हुई। इटावा जंक्शन से होकर गुजरने वाली दिल्ली-हावड़ा दैनिक प्रमुख वैशाली एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में नो रूम जैसी स्थिति बनी हुई है। पूर्वांचल और बिहार की ओर से दिल्ली, मुंबई, गुजरात और हरियाणा जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था, लेकिन अब इन विशेष ट्रेनों की सभी श्रेणियां भी पूरी तरह फुल हो चुकी हैं।
कन्फर्म टिकट न मिलने के कारण मजबूर यात्रियों को या तो जनरल व स्लीपर डिब्बों में जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है, या फिर निजी बसों और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। निजी ट्रांसपोर्टर यात्रियों की इस मजबूरी का जमकर फायदा उठा रहे हैं और उनसे सामान्य से दोगुना तक किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
तत्काल में लोगों को नहीं मिल पा रही टिकट
इटावा रेलवे स्टेशन पर रोजाना सैकड़ों यात्री तत्काल टिकट की आस में रात से ही आरक्षण केंद्र के बाहर कतार में लग रहे हैं, लेकिन चंद मिनटों में ही तत्काल कोटा भी समाप्त हो जाता है। यात्रियों का कहना है कि त्योहार के बाद वापसी के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए थी, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
वर्जन-- -
त्योहार पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। अब छठ पूजा के चलते कई ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में स्पेशल ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
-अमित कुमार सिंह, पीआरओ उत्तर-मध्य रेलवे।

वर्जन