{"_id":"6022c4fc8ebc3e4c632549f4","slug":"rupali-won-the-silver-medal-in-the-walking-competition-etawha-news-knp6108857146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल चाल प्रतियोगिता में सैफई की रूपाली ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल चाल प्रतियोगिता में सैफई की रूपाली ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
असम के गुवाहाटी में चल रही 36वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सैफई की रूपाली ने पांच किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम कर लिया। सैफई स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल की रूपाली ने यह दूरी 24 मिनट 13 सेकंड में तय की।
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश खेल छात्रावास सैफई से चार खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के एथलेटिक्स प्रशिक्षक सिद्धार्थ कृष्णा एएफआई (एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की तरफ से निर्णायक की भूमिका में हैं।
सिद्धार्थ कृष्णा ने बताया कि पांच किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की छात्रा रेशमा ने प्रथम स्थान, सैफई की रूपाली ने द्वितीय और हरियाणा की मानसी नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
पूर्व में भी रूपाली ने दो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के प्रधानाचार्य एसके लहरी, राजेश सोनकर उप क्रीड़ा अधिकारी, कमलेश यादव कुश्ती प्रशिक्षक, जिया उर्रहमान हॉकी प्रशिक्षक, रामेश्वर सिंह, नदीम बाबू आदि ने बधाई दी हैं।