फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rupa gave birth to two cubs in safari, one died

Etawah News: सफारी में रूपा ने दिया दो शावकों को जन्म, एक की मौत

Sun, 03 Sep 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 03 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rupa gave birth to two cubs in safari, one died
इटावा। सफारी पार्क में शेरनी रूपा ने रविवार को दो शावकों को जन्म दिया है। इनमें से एक की मौत हो गई। आईवीआरई की ओर से शेरनी रूपा के गर्भवती होने की पुष्टि नहीं हो सकी थी। ऐसे में शेरनी के अचानक शावकों के जन्म देने से सफारी प्रशासन भौचक्का रह गया है। शेरनी ने अपने दूसरे शावक को भी छोड़ दिया है। उसे नियो नेटल केयर यूनिट में रखा गया है।
विज्ञापन

सफारी की डायरेक्टर दीक्षा भंडारी ने बताया कि इटावा सफारी पार्क में तीन सितंबर को बब्बर शेरनी रूपा ने दो शावकों को जन्म दिया। बताया कि शेरनी का मिलाप नर शेर कान्हा से कराया गया था। इसके बाद सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजे गए थे। वहां की रिपोर्ट में रूपा की गर्भवती होने की पुष्टि नहीं की गई। बताया कि रविवार शाम 4:26 बजे एक मृत शावक को रूपा ने जन्म दिया। उसके बाद उसे खा लिया। दूसरा शावक शाम 4:53 बजे पर पैदा हुआ। शेरनी रूपा ने इस शावक की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उसे सफारी की टीम ने तत्काल शेरनी से अलग कर नियो नेटल केयर यूनिट में रखा दिया। इससे पहले छह जुलाई से 10 जुलाई के बीच में सफारी में शेरनी सोना ने पांच शावकों को जन्म दिया था, लेकिन एक एक करके पांचों शावकों की मौत हो गई। इसके बाद अब सफारी में शेरों का कुनबा बढ़ाने की नजरिया से रूपा ने अच्छी खबर दी है। जन्मे शावक को मिलाकर सफारी में अब 19 शेर हो चुके हैं।
विज्ञापन

खुले में दिया जन्म, सफारी प्रशासन का दावा-एनिमल हाउस में हुआ प्रसव
सफारी पार्क प्रशासन रूपा के गर्भवती होने से अनभिज्ञ रहा। सूत्रों के अनुसार, ऐसे में रविवार को सफारी के एक क्षेत्र में तीन शेर-शेरनियों भारत, रूप तथा सोना को छोड़ा गया है। जहां से नजदीक से ही पर्यटकों की बसें गुजरती हैं। पर्यटक वहां से शेरों का दीदार करते हैं। इसी बीच इसी स्थान पर रविवार को रूपा ने एक शावक को जन्म दिया। हालांकि सफारी प्रशासन का दावा है कि रूपा ने एनिमल हाउस नंबर एक में जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed