{"_id":"5872786b4f1c1b1529ba81af","slug":"rumour-of-gopal-occupied-sp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाल के कार्यालय कब्जाने की अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाल के कार्यालय कब्जाने की अफवाह
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन स्थित सपा जिला कार्यालय पर रविवार सुबह से ही तनाव रहा। सोशल मीडिया पर अखिलेश-रामगोपाल गुट के घोषित जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के समर्थकों संग कार्यालय पर कब्जा जमाने की अफवाह उड़ते ही मुलायम-शिवपाल गुट के जिलाध्यक्ष सुनील यादव और उनके समर्थकों में खलबली मच गई। सभी पार्टी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं गोपाल यादव ने कहा कि वह चोरी छिपे कोई काम नहीं करेंगे।
शनिवार रात वाट्सएप और फेसबुक पर एक मैसेज चला। इसमें रविवार भोर पांच बजे गोपाल यादव के समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पर कब्जा जमाने की सूचना थी। इस मैसेज के वायरल होते ही सुनील यादव गुट ने समर्थकों से सुबह पार्टी कार्यालय पहुंचकर किलेबंदी करने की अपील शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद कार्यालय पर सुनील समर्थकों का आना जाना शुरू हो गया। सुबह छह बजे सुनील यादव वहां पहुंचे। उनके आते ही समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। दोपहर 12 बजे तक पार्टी कार्यालय पर यही स्थिति रही। इस बीच गोपाल यादव ने फ्रे ंड्स कालोनी स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर मैसेज को अफवाह करार दिया। कहा कि वह कार्यालय पर चोरी छिपे नहीं बल्कि नौ तारीख के बाद वह खुलकर पार्टी कार्यालय पर पहुंचेंगे। उन्हाेंने कहा कि पुलिस को इस तरह के फर्जी मैसेज जारी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
इस दौरान सीओ सिटी ने पुलिस, पीएसी के साथ पार्टी कार्यालय को सुरक्षा घेरे में ले लिया। कार्यालय जाने वाले रास्ते पर अंबेडकर चौराहे, मैनपुरी क्रासिंग की ओर बैरीकेडिंग कर दी गई। भारी संख्या में पुलिस बल सिविल लाइन क्षेत्र में तैनात रहा।