फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rs 7,500 contract workers sent to the proposed rule

ठेका कर्मियों को 7500 रुपये देने का प्रस्ताव शासन को भेजा

Sat, 31 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 31 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rs 7,500 contract workers sent to the proposed rule

नगर पालिका बोर्ड की आवश्यक  बैठक शनिवार को पालिका सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू ने की। इस अवसर पर नगरीय निकाय की सेवा से रिटायर हुए अधिशासी अधिकारी जनार्दन राय को भावभीनी विदाई दी गई। बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर अधिकांश सभासद मौजूद रहे।

विज्ञापन


बोर्ड की बैठक में सभासदों की ओर से कई प्रस्ताव आए। इनमें ठेकाकर्मियों का मानदेय 7500 करने, सभासदाें को 20 हजार रुपये महीने, चेयरमैन क ो 30 हजार रुपये मानदेय के रूप में देने तथा भत्ता दो हजार किए जाने का प्रस्ताव पास कर स्वीकृत के लिए शासन के पास भेजा गया।
विज्ञापन


सोडियम लाइटें खरीदने के लिए 15 लाख तथा ब्लीचिंग पाउडर के लिए पांच लाख रुपये का बजट पास किया गया। सभासदों ने शाहग्रान में पेयजल समस्या, पंसारी टोला में जलभराव की समस्या की ओर बोर्ड का ध्यान आकर्षित कराया। इसके अलावा आय-व्यय का ब्योरा भी बोर्ड की बैठक में पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में पालिका को टैक्स से 9.48 लाख की आय हुई है। 2.66 करोड़ रुपये राज्य वित्त आयोग से अनुदान के रूप में प्राप्त हुए हैं। 1.32 करोड़ रुपये वेतन आदि पर व्यय किए गए हैं। निर्माण पर 94 लाख, जलापूर्ति पर 6.80 लाख, विद्युत पर 2.53 लाख, वाहनों के रखरखाव पर 15.99 लाख समेत 2.52 करोड़ रुपये खर्च दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed