{"_id":"584064cf4f1c1b0e1ede7acd","slug":"room-heaters-are-sitting-on-the-benches-and-enjoy-the-tiger-safari","type":"story","status":"publish","title_hn":"तख्त पर बैठकर रूम हीटर का लुत्फ ले रहे सफारी के शेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तख्त पर बैठकर रूम हीटर का लुत्फ ले रहे सफारी के शेर
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
शेर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन दिन से पड़ रहे घने कोहरे व सर्दी बढ़ने से इटावा सफारी पार्क के प्रशासन ने शेरों की देखरेख और बढ़ा दी है। सर्दी का प्रभाव शेरों पर न पड़े, इसके लिए ब्रीडिंग सेंटर की व्यवस्थाओं में कई फेरबदल किए गए हैं। जिसमें मुख्य रूप से शेरों के बाड़ों का तापमान सामान्य रखने के लिए रूम हीटर लगाए गए हैं और बाड़ों को कोल्ड प्रूफ किया गया है। इसके साथ ही शेरों के खानपान व दिनचर्या में भी कई फेरबदल किए गए हैं। जिससे शेर सर्दी में भी पूरी तरह से स्वस्थ रहे।
इटावा सफारी पार्क के लायन सफारी में रह रहे शेरों की देखरेख में सफारी प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। सर्दी में शेरों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए अभी से ब्रीडिंग सेंटर के बाड़ों को पूरी तरह से फिट कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार सभी शेरों के बाड़ों में दो-दो रूम हीटर लगाए गए हैं। इनमें से एक हीटर शेरों के बाड़ों में गर्म हवा फेकने का काम करेगा तो दूसरा प्लेन हीटर लगातार बाड़े को गर्म करेगा। इसके अलावा सभी बाड़ों में शेरों के बैठने के लिए एक-एक तख्त भी डाला गया है।
जिससे बाड़े की फर्श ठंडा महसूस होने पर शेर तख्त पर बैठकर सर्दी से बच सकें। इसके साथ ही बाड़े में शेरों के बैठने के लिए पुआल भी रखा गया है जो शेरों के लिए किसी गद्दे से कम नहीं। बाड़े में उक्त व्यवस्था किए जाने के साथ ही ब्रीडिंग सेंटर के सभी ब्लाकों के खिड़की और दरवाजों को भी एयर प्रूफ किया गया है। जिससे बाड़े के अंदर सर्द हवाओं का प्रभाव न हो और बाड़े का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस बना रहे। जो शेरों के रहने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।
विज्ञापन
अभी तक सफारी में रह रहे शेरों को सुबह व शाम के समय बाडे़ से पीछे सुरक्षित खुले स्थान में भेजा जाता था, जहां पर शेर दिन का काफी समय बिताते थे। सफारी प्रशासन ने इसमें भी फेरबदल किया है और अब शेर सुबह के समय बाहर न निकालकर धूप निकलने के बाद ही बाडे़ से बाहर निकाले जाएंगे। इसके बाद धूप कम होने से पहले ही शेरों को बाड़े में पहुंचा दिया जाएगा।
सफारी में रह रहे शेर अभी तक गर्मी के मौसम में 07 से 09 किलो तक मीट खा रहे थे। जिसमें मादा शेर 07 किलो और नर शेर को 09 किलो मीट दिया जा रहा था। सर्दी बढ़ने के बाद शेरों की खुराक बढ़ गई है। अब नर शेर को दिन में 10 किलो मीट व मादा शेरनी को 08 किलो मीट दिया जा रहा है। इसके साथ ही शेरों को पीने के लिए ठंडा पानी दिए जाने के बजाए हल्का गुनगुना पानी दिया जा रहा है।