फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Roofs and verandahs of raw houses collapsed in etawah

इटावाः भर भराकर गिरे कच्चे मकानों की छतें व बरामदे

Fri, 28 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Roofs and verandahs of raw houses collapsed in etawah
फोटो संख्या 01 ऊसराहार के नगला मसूद में धराशायी हुआ घर - फोटो : ETAWHA
भरथना व ऊसराहार थाना क्षेत्रों में गुरुवार की रात दो स्थानों पर कच्चे मकानों की छतें गिर गईं। एक घर की छत के मलबे में दबकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दूसरी घटना में एक बकरी चुटहिल होने के साथ ही गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। महिला को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला मसूद निवासी विद्याराम का कच्चा मकान गुरुवार की रात अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। इस समय मकान गिरा उस समय विद्याराम की 65 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी मकान के अंदर ही थी जो मलबे में बुरी तरह दब गईं। शोर मचने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से निकाला। नाजुक हालत में उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में तहसीलदार ताखा श्रीराम यादव ने बताया कि मौके पर नुकसान का आकलन किया गया है, जो भी आर्थिक मदद संभव है उसके लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम ढकपुरा निवासी सतेंद्र कुमार पुत्र दर्शन सिंह गुरुवार रात्रि घर के बाहर सो रहे रहे थे जबकि पत्नी रेखा देवी बच्चों सहित घर के अंदर कमरे में सो रही थी। रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे बरामदे की कच्ची छत अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। इस घटना में एक बकरी चपेट आकर चुटहिल गई और चारपाई व गृहस्थी का अन्य सामान छत के मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गृहस्वामी सतेंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता है। लेखपाल रोहित यादव ने बताया कि मौका मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed