{"_id":"585abb074f1c1b1864e3ad53","slug":"ronak-shah-and-sultan-udlkud-in-safari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादशाह और सुल्तान की उदलकूद से सफारी में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादशाह और सुल्तान की उदलकूद से सफारी में रौनक
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
लायन सफारी में विभिन्न मुद्राओं में बैठे शेरनी जसिका के दोनों शावक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लायन सफारी शेरनी जेसिका के शावकों बादशाह और सुल्तान की उछलकूद से गुलजार हो रहा है। दोनों शावक 78 दिन के होे गए हैं। दोनों शावक सर्दी के मौसम में धूप का आनंद लेकर छलांगें मार रहे हैं। सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में कुलांचे मारते शावक और शेरों की दहाड़ की गूंज से सफारी प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों के चेहरों पर खुशी है।
5 अक्टूबर को लायन सफारी में शेरनी जेसिका ने बादशाह और सुल्तान दो शावकों को जन्म दिया। इसके बाद सफारी प्रशासन ने फूंक फूंक कर कदम रखते हुए शावकों की देखभाल की। पूर्व में एक के बाद एक पांच शावकों की मौत ने सफारी प्रशासन को झकझोक कर रख दिया था। इस बीच जेसिका ने दो शावकों को जन्म देकर उम्मीद की किरन को कायम रखा। अब इन शावकों की उछलकूद से लायन सफारी एक बार फिर गुलजार हो रहा है।
लायन सफारी में शावकों की देखभाल में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उनके खेलकूद के लिए भी विशेष गेंद बनाई गई हैं। शावकों को किसी प्रकार के संक्रमण से बचाने के लिए कैनाइन डिस्टेंपर की एंटी डोज वैक्सीन भी दी गई है।