{"_id":"61c2238f39e71b1f7860fc86","slug":"rojgar-etawah-news-knp6709306135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार कर सकेंगे व्यवसायिक कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार कर सकेंगे व्यवसायिक कोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। केंद्र सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार संबंधी प्रशिक्षण देने के लिए इटावा के केंद्रीय विद्यालय को स्किल हब सेंटर बनाया है। अब यहां बेरोजगार युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूरे देश में ऐसे 500 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें इटावा का केंद्रीय विद्यालय भी शामिल है।
केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एलबी शर्मा ने बताया कि इस केंद्र में प्रारंभिक चरण में आईटी का कोर्स डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर कराया जाएगा। यह कोर्स 1 जनवरी से शुरू किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि यह कोर्स राष्ट्रीय कौशल विकास निगम से मान्यता प्राप्त होगा। 15 से लेकर 40 विद्यार्थियों का एक बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों की आयु न्यूनतम 15 वर्ष तथा अधिकतम 29 वर्ष रहेगी। यह 6 महीने का कोर्स होगा, खास बात यह है कि इसके लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी। छात्रों की सुविधा के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है कि इस कोर्स की कक्षाएं शाम के समय चलेंगी। प्राचार्य ने बताया कि लाभार्थियों को आधार युक्त बायोमीट्रिक हाजिरी देनी होगी। कोर्स के लिए कम से कम 75 फ़ीसदी उपस्थिति अनिवार्य होगी।
इसके बाद मंत्रालय की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। जिसका लाभ यह होगा कि डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए आवेदन करने पर इस प्रमाण पत्र को लगाया जा सकेगा। सरकारी विभागों में भी यह प्रमाण पत्र मान्य होगा। उन्होंने कहा कि कोर्स करने के संबंध में 22 से 30 दिसंबर के बीच सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। यह संपर्क मोबाइल नंबर 94 11440 919 पर होगा।