फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Robbery from CRPF jawan's house

सीआरपीएफ जवान के घर से चोरी

Fri, 26 Feb 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Robbery from CRPF jawan's house
बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़रिया में चोर सीआरपीएफ जवान के मकान का ताला तोड़कर वहां से जेवर व नगदी समेत एक लाख रुपये से अधिक का सामान ले गए। गुरुवार देर शाम जवान की मां घर लौटीं तो मकान का ताला टूटा और जेवर, नगदी गायब देख परिजनों व पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन

ग्राम कुड़रिया निवासी संदीप पोरवाल सीआरपीएफ जवान हैं। इस समय वह श्रीनगर में तैनात हैं। मां राधा देवी ने बताया कि करीब डेढ़ माह बाद गुरुवार शाम को वह लखनऊ से गांव लौटी थीं। बाहर से गेट का ताला बंद था, लेकिन कमरे का ताला टूटा था। अंदर जाकर उन्होंने देखा तो अलमारी से पुत्रवधू के जेवर व किचन में रखा सामान गायब था।
विज्ञापन

बताया कि चोर जेवर, कपड़े व 25 हजार रुपये, 2 सिलिंडर व इंडक्शन चूल्हा समेत करीब एक लाख रुपये से अधिक का सामान ले गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने पी चाय
महिला ने बताया कि जब वह लखनऊ स्थित मकान में गृह प्रवेश के लिए गईं थीं। तब सब बर्तन धुले हुए थे। लखनऊ से लौटने पर किचन में बर्तन सने हुए मिले हैं। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि चोरों ने फ्राइपेन में चाय बनाकर पी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed