{"_id":"6429cba6154645ea6304a633","slug":"robber-injured-in-police-firing-13-arrested-etawha-news-c-12-1-159037-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, 13 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, 13 गिरफ्तार
Mon, 03 Apr 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
नमामी गंगे प्रोजेक्ट के गोदाम में गार्डों को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले बदमाशों की रविवार सुबह भरथना क्षेत्र के गांव बाहरपुरा के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 13 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दो ट्रक, एक कार और चोरी गया सामान बरामद हुआ है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि चार मार्च की रात बदमाशों ने भरथना कस्बा स्थित नमामी गंगे प्रोजेक्ट के गोदाम में दो गार्डों को बंधक बनाकर सामान लूट लिया था। पुलिस ने कंपनी के मैनेजर अमित कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को तलाश करना शुरू किया। रविवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि बदमाश चित्रकूट से नमामी गंगे के पाइप चोरी करके ट्रक से आ रहे हैं। इस पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सीओ भरथना विवेक जावला, भरथना, फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस और एसओजी ने घेराबंदी कर ट्रकों व कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश इमरान निवासी नगला जहानू, थाना जेवर, जनपद गौतमबुद्ध नगर के पैर में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने जैनुद्दीन, जावेद, अबु बकर, इनसर अली, अतीक, फईमुद्दीन, मुब्बारिक, शफीक, सलीमुद्दीन, ईस्ताक निवासीगण नगला जहानू, थाना जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर को पकड़ लिया। अयूब खान निवासी गरजपुर थाना नूह और मुनफेद निवासी बाजड़ थाना नूह जिला मेवात हरियाणा को भी गिरफ्तार किया है।