{"_id":"62927149aaac9e5d99001a33","slug":"robbed-an-unconscious-passenger-in-tempo-etawah-news-knp6994041150","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो मे बेहोश यात्री को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो मे बेहोश यात्री को लूटा
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। ससुराल से घर जा रहे युवक को शहर में आटो में बैठे दो लोगों ने रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया और नगदी व मोबाइल लूट ले गए। उसे पुलिस लाइन के पास एक पेड़ के नीचे फेंक दिया। सुबह होश होने पर एक ऑटो चालक को फोन से परिजनों को सूचना दी। पीड़ित ने चौबिया थाने में तहरीर दी।
ग्राम नगला सवी पश्चिमी पंचायत अगूपुर गोपालपुर निवासी सर्वेश (33) पुत्र स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह शुक्रवार को ससुर अरविंद के साथ गल्ला मंडी आए थे। वहां आढ़तियों से 15 हजार रुपये लिए और ऑटो से ससुराल नगला राधे चले गए।
शाम को ससुराल से घर के लिए निकले। लिफ्ट लेकर इटावा के भाटिया पंप के पास पहुंचे। चौधरी पेट्रोल पंप तक जाने के लिए एक ऑटो में बैठ गए। ऑटो में पहले से दो लड़कों बैठे थे। उनमें एक ने रुमाल सुंघाकर सर्वेश को बेहोश कर दिया और उसके जेब से 15000 रुपये व मोबाइल लूट ले गए।
विज्ञापन
शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे सर्वेश को होश आया। वह पुलिस लाइन के आगे पेड़ के नीचे पड़ा था। टेंपो के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। घर न पहुंचने पर परिजन सर्वेश की तलाश कर रहे थे। शनिवार शाम को चौबिया थाना में तहरीर दी।