फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Roadways bus driver and conductor beaten at gunpoint

Etawah News: तमंचे के बल पर रोडवेज बस के चालक व परिचालक पीटा

Wed, 18 Oct 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 18 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus driver and conductor beaten at gunpoint
फोटो संख्या 19 दूसरी बस से सवारियों को रवाना करते एआरएम डीएम सक्सेना। संवाद
विज्ञापन

फोटो संख्या 20 कंडक्टर शीट पर टूटे पड़े कांच के टुकड़े। संवाद
फोटो संख्या 21 मारपीट में घायल चालक सरमन सिंह। संवाद

-राहिन तिराहा पर दबंगों ने दिया घटना को अंजाम, बस के शीशे भी तोड़े
-गंगापुर चौराहा पर बस में सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालक ने किया था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। फर्रुखाबाद मार्ग पर चौबिया थाना क्षेत्र में राहिन तिराहे के पास दबंगों ने तमंचे के बल पर रोडवेज बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट कर बस के शीशे तोड़ दिए। गंगापुर चौराहा पर बस में सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालक ने गाली-गलौज करते हुए बस को रोकने का प्रयास किया था। जिसके बाद उसके साथियों ने राहिन तिराहा पर घटना को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही एआरएम मौके पर पहुंचे और सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया। पुलिस ने पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बस के चालक सरमन सिंह व परिचालक नाहर सिंह निवासी चतुरीपुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी ने बताया वह सुबह दस बजे इटावा डिपो की रोडवेज बस लेकर बरेली जा रहा था। जिसमें 45 सवारी मौजूद थीं।
विज्ञापन

जैसे ही चालक ने गंगापुर चौराहे पर सवारी बैठाने को लेकर बस को रोका तभी पीछे से ऑटो सवार गाली गलौज करने लगा। बस के चलते ही उसने रोकने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली तभी कुछ ही दूरी पर बस राहिन तिराहे पर पहुंची। वहां पहले से घात लगाए खड़े सात लोगों ने तमंचे के बल पर बस को रोक लिया और चालक व परिचालक के साथ मारपीट कर बस के शीशे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में चालक सरमन सिंह के बाएं हाथ में चोट आई है। वहीं मौके से सभी लोग फरार हो गए। चालक की जेब में रखे ढाई सौ रुपए भी छीन कर ले गये। बस में सवार अनवर सिंह शीशे टूटने घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दबंग लोग फरार हो चुके थे।
चालक की सूचना पर पहुंचे एआरएम डी एम सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी कर बताया कि चालक व परिचालक के साथ सवारी को लेकर विवाद हुआ था। अज्ञात दबंगों ने बस को तमंचे के बल पर बस को घेरकर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान चालक की जेब ढाई सौ रुपये भी छीन ले गए। एआरएम ने मौके पर पहुंचकर सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया।

थाना अध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया कि गंगापुर गांव के पास ऑटो चालक और बस चालक के बीच सवारी उठाने को लेकर बाद विवाद हुआ था। उसके बाद राहिन तिराहे के पास बस को घेरकर चालक के साथ मारपीट कर बस में तोड़-फोड़ की गई। बस चालक की तहरीर के आधार पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed