{"_id":"69b84bdf5a2590576c02d78a","slug":"roadways-bus-collided-with-atal-chowk-due-to-brake-failure-etawah-news-c-216-1-etw1005-139373-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ब्रेक फेल होने पर अटल चौक से टकराई रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ब्रेक फेल होने पर अटल चौक से टकराई रोडवेज बस
विज्ञापन
इटावा। सैफई से इटावा बस स्टैंड जा रही रोडवेज बस सोमवार दोपहर बेकाबू होकर अटल चौक से टकरा गई। गनीमत यह रही कि बस में कोई सवारी नहीं थी वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। अधिकारियों का कहना है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे।
सोमवार दोपहर बस जैसे ही मैनपुरी फाटक से बाहर निकली तो अचानक बेकाबू हो गई। चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते वह अटल चौक से टकरा गई। इससे चौक का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि बस में इस दौरान कोई सवारी नहीं थी। साथ ही कोई कार चालक व बाइक चालक भी बस की चपेट में नहीं आया।
अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बस के अटल चौक से टकराते ही अफरा-तफरी मच गई। आवागमन बाधित हो गया। सिविल लाइंस पुलिस ने मौके पर पहुंच करीब एक घंटे बाद बस को साइड करवाया। इसके बाद आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका। वहीं, आरएम अमित कुमार ने बताया कि रोडवेज बस का ब्रेक फेल हो जाने से वह अटल चौक से टकरा गई थी। इससे अटल चौक क्षतिग्रस्त हो गया है।