फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Roadways bus and two cars stuck in Mainpuri underpass

Etawah News: मैनपुरी अंडरपास में रोडवेज बस व दो कारें फंसीं

Fri, 22 Sep 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 22 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus and two cars stuck in Mainpuri underpass
इटावा। कई दिन से पड़ रही गर्मी के बाद शुक्रवार सुबह एक घंटे तक मूसलाधार और करीब तीन घंटे तक सामान्य बारिश से मैनपुरी अंडरपास में करीब तीन फीट पानी भर गया। अंडरपास में दो कारें और एक रोडवेज बस फंस गई। इन्हें नगर पालिका कर्मियों ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाला।
विज्ञापन



बस अड्डे से शुक्रवार को आगरा की ओर रवाना हुई औरैया डिपो की बस नंसुबह करीब पौने 10 बजे जलभराव में फंस कर बंद हो गई। उस समय बस में करीब 22 सवारियां थीं। बस के पानी में फंसते ही लोग खासकर महिलाओं की चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी नगर पालिका को दी गई। सूचना पाकर तुरंत पहुंचे पालिका कर्मियों ने जेसीबी की मदद से सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

बस चालक के अनुसार, उसे इतना ज्यादा पानी भरे होने का अंदाजा नहीं था। बताया कि अचानक से सामने आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस बीच रास्ते में बंद हो गई। अगर बाइक सवार बीच में न आता तब शायद बस निकल जाती। बस चालक का आरोप है कि बैरिकेडिंग भी नहीं थी। इस वजह से बस को अंडरपास के अंदर तक ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंडरपास के दोनों ओर लगवा दी गई थी बैरिकेडिंग
अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि सुबह बारिश शुरू होते ही नगर पालिका की ओर से सफाई नायक मुस्ते हसन के नेतृत्व में पालिका कर्मियों को मौके पर भेजा। यातायात रोकने के लिए अंडर पास के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगवा दी गई थी। बाहरी चाौपहिया वाहन चालकों को अंडरपास में पानी भरने की जानकारी नहीं थी। नगर पालिका टीम रेस्क्यू कर जेसीबी मशीन से फंसे वाहनों को निकाला। बताया कि पहले जलभराव होने की समस्या ज्यादा थी। अब यहां दो नई मोटर लगा दी गई है, कुल चार मोटर हो गई हैंं। इससे अब तीन घंटे से अंडरपास का पानी निकल जाता है।



पिछले साल 22 सितंबर को हुई थी 69.66 एमएम बारिश

शुक्रवार को 12.5 मिलीमीटर जिले में बारिश हुई, जबकि पिछले साल इसी दिन 69.66 एमएम बारिश हुई थी। तब जिले भर में 100 से ज्यादा कच्चे मकान गिरे व 10 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed