{"_id":"6af7448d348200436e008cc1","slug":"roads-have-been-in-a-damaged-state-for-four-years-those-responsible-fail-to-see-the-dire-condition-etawah-news-c-216-1-etw1004-153050-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चार साल से जख्मी हैं सड़कें, जिम्मेदारों को नहीं दिख रही बदहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चार साल से जख्मी हैं सड़कें, जिम्मेदारों को नहीं दिख रही बदहाली
Fri, 13 Nov 2026 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो 10::चकरनगर के सिंडौस के ग्राम सकतपुरा में पाइपलाइन बिछाने के दौरान हुआ खतरनाक गड्ढा। संवाद
चकरनगर। जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए बीहड़ क्षेत्र के गांवों में पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें और गलियां खोद दी गईं, लेकिन चार साल बीतने के बाद भी उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। नतीजा यह है कि ग्रामीणों को रोजाना गड्ढों, कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश में हालात और खराब हो जाते हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का इन रास्तों से निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने गांवों में पहुंचकर पड़ताल की तो ग्रामीणों का दर्द और जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी सामने आई।
ब्लॉक की 41 ग्राम पंचायतों में करीब 94 करोड़ रुपये की लागत से 36 पानी की टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। पड़ताल के दौरान सिंडौस गांव में दीपक, भानु और राहुल सिंह ने बताया कि पंचायत की टंकी से सिंडौस, खोड़न, बल्लो गढ़िया, सकतपुरा और मनसेकापुरा गांवों में पानी की आपूर्ति होनी है। ठेकेदार ने पाइपलाइन डालने के लिए गलियां खोद दीं, लेकिन उन्हें दोबारा ठीक नहीं कराया। बारिश और पानी भरने से रास्ते कीचड़ में तब्दील हो गए हैं। खोड़न और सकतपुरा में भी यही स्थिति है।
हनुमंतपुरा पंचायत के कुअरपुरा और अजीत गढ़िया गांव में भी ग्रामीणों ने सड़कों की बदहाली पर नाराजगी जताई। शीला देवी, सूर्यप्रकाश मिश्रा, मोहित राजावत, राजीव, दीपक राजावत समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि चार साल से सड़कें खुदी पड़ी हैं। रास्तों पर बने गड्ढों के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। बुजुर्ग शीला देवी का गिरने से हाथ तक टूट चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की आपूर्ति भी नियमित नहीं हुई। पालीघार गांव में भी पाइपलाइन डालने के लिए चार साल पहले सीसी सड़क खोदी गई थी, जिसकी अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते उन्हें रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
-- -- --
टंकी चालू, लेकिन तीन साल से नहीं आया पानी
पड़ताल के दौरान हनुमंतपुरा की टंकी तीन साल से चालू बताई गई, लेकिन इसी पंचायत के मजरा कुअरपुरा तक पानी ही नहीं पहुंचा। बंसरी और बीहर पंचायत की टंकियों का निर्माण भी अधूरा मिला। ददरा पंचायत के नगला चौप में करीब 50 परिवारों को कनेक्शन नहीं दिए गए हैं।
-- -- -- --
दीपावली के कारण सड़कों की मरम्मत कार्य में थोड़ा सा विलंब हुआ है। अब फिर से काम शुरू करवा दिया गया है। कुछ स्थानों पर बारिश के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करवाया जा रहा है। आगामी कुछ दिनों में शत प्रतिशत सड़कों को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
- कुलदीप कुमार प्रजापति, एक्सईएन, जल निगम ग्रामीण