{"_id":"5778cf7b1d59782292faf3b4e6371316","slug":"road-worker-killed-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मरम्मत में लगे मजदूर को डंफर ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की मरम्मत में लगे मजदूर को डंफर ने रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार रैली के आयोजन को लेकर यमुना पुल के पास इटावा-ग्वालियर हाइवे पर चल रहे पैच वर्क में लगे एक श्रमिक को डंफर ने रौंद डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर शहर में बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
शनिवार को लॉयन सफारी से निकलने वाली कार रैली को इटावा-ग्वालियर हाइवे पर उदी मोड़ तक जाना था। इसी को लेकर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हाइवे की मरम्मत की जा रही थी। शुक्रवार की देर शाम यमुना पुल के आगे बढ़पुरा थाना क्षेत्र में पैच वर्क चल रहा था।
विज्ञापन
इसमें साथी मजदूरों के साथ अवनीश कुमार (28) पुत्र कप्तान सिंह निवासी विचारपुरा थाना वैदपुरा भी काम कर रहा था। इसी बीच वहां से गुजरे तेज रफ्तार डंफर ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद चालक डंफर को भगा ले गया। एक्सीडेंट देख साथी मजदूर अवनीश के पास पहुंचे। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर आई बढ़पुरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। शव देख पिता के साथ बाबा की बूढ़ी आंखें फफक पड़ीं। अवनीश तीन भाइयों में बीच का था। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
दूसरी ओर शनिवार को शहर के काजी पेट्रोलपंप के पास बाइक से जा रहे तीन लोग बस की टक्कर लगने से घायल हो गए। हादसे में घायल प्रहलाद सिंह (57) पुत्र मुंशीलाल निवासी विशंभर कालोनी भरथना, लालता प्रसाद (41) पुत्र नाथूराम निवासी रजमऊ वैदपुरा, अवनीश कुमार (35) पुत्र अशोक कुमार निवासी राहिन गांव थाना चौबिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं इकदिल थाना क्षेत्र में पक्काबाग पर मारुति एजेंसी के सामने कार की टक्कर से सलीम अली (44) पुत्र जहूर अली निवासी नौरंगाबाद घायल हो गए।