फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   road patchwork destroyed due to rain

Etawah News: तीन माह में शुरू हो गया सड़कों की बदहाली का सफर

Thu, 23 Mar 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 23 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
road patchwork destroyed due to rain
इटावा। जरा सी बारिश ने सड़कों के निर्माण की पोल खोल दी। तीन से चार माह पूर्व बनाई गईं सड़कें बदहाल हो गईं। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों की लापरवाही सामने आ गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने नवंबर और दिसंबर में सड़कों पर पैचवर्क कराया था। शहर में ऊसरा अड्डा वाली सड़क बनवाई गई थी। लाखों रुपये के बजट से बनी सड़क बारिश में बहने लगी। गिटि्टयां उछलकर राहगीरों को लग रही हैं। वहीं शहर के मालगोदाम रोड पर कराया गया पैचवर्क भी धुल गया है। एसई नरेश चंद्र ने बताया कि जो भी सड़कें उखड़ी हैं। उनका निरीक्षण कराया जाएगा। ठेकेदारों को हिदायत देकर फिर से मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

समसपुर गांव जाने वाली सड़क जर्जर
भरथना। समसपुर गांव जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर कुछ माह पहले गड्ढ़ा मुक्त अभियान के दौरान पैचवर्क कराया गया था। इसमें लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद तीन दिन तक हुई रुक-रुक बारिश में ही सड़क उखड़ गई। समसपुर के प्रधान कृपाशंकर समेत हाजीपुर गांव के लोगों ने बताया कि आवागमन में परेशानी होती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

1.90 लाख से बना जगसोरा मार्ग बहा
जसवंतनगर। लगभग तीन माह पहले लोक निर्माण विभाग ने सिरहोल से जगसोरा तक दो किलोमीटर लंबे मार्ग का 1.90 लाख रुपये से पैचवर्क कराया था। इसी प्रकार जसोहन जाने वाले तीन किलोमीटर मार्ग पर दो लाख से गड्ढे भरवाए थे। कस्बे के फक्कड़पुरा से सिसहाट जाने वाले लगभग दो किलोमीटर मार्ग की हालत खराब है। बारिश में मार्ग उखड़ गए हैं। (संवाद)

दो दिन में उखड़ा रमइयापुरा-हैवरा मार्ग
सैफई। रमइयापुरा से हैवरा डिग्री कॉलेज तक 3.3 किमी लंबी सड़क लोक निर्माण विभाग की ओर से दो दिन पहले बनवाई गई थी। बारिश से दो दिन में लाखों रुपये की लागत से बनी सड़क उखड़ने लगी है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। संतोष शाक्य ने बताया कि ठेकेदार ने घटिया सामग्री का उपयोग किया। ग्रामीणों ने ऐतराज जताया, लेकिन सुधार नहीं किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed