{"_id":"656a2623d86b218a07099bc8","slug":"road-construction-started-people-of-more-than-10-villages-will-get-relief-etawha-news-c-216-1-etw1004-5874-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सड़क बनने लगी, 10 से अधिक गांवों के लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सड़क बनने लगी, 10 से अधिक गांवों के लोगों को मिलेगी राहत
Fri, 01 Dec 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
इटावा। सुनवारा बाईपास से शहर के तलहटी मोहल्ले से जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने से आसपास के दस से अधिक गांवों के लोगों को सहूलियत मिलेगी। आजादी के बाद से आज तक यह मार्ग कच्चा था। इस कारण पहले इन लोगों को शहर में पहुंचने के लिए पांच किमी का चक्कर लगाना पड़ता था।
नगर पालिका ने त्वरित योजना के तहत 515 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। 45 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस रोड की चौड़ाई 4.5 मीटर है। इस मार्ग पर स्थित पड़राया हनुमान मंदिर पर प्रतिदिन पचास से अधिक भक्तों का आवागमन रहता है। मंगलवार व शनिवार को श्रद्धालुओं की संख्या और भी बढ जाती है। मार्ग के कच्चे होने बरसात के दिनों में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
सीसी रोड के बनने से सुनवारा, मानिकपुर विसु, पचदेवरा, पृथ्वीपुर, सतौरा, ददौरा, ईश्वरीपुरा, नगला चौहान, कराईपुरा, मानिकपुर, परमधाम सहित कई गांवों के लोगों को शहर में आवागमन में राहत मिलेगी। राहगीर अजब सिंह, जगपाल , रामअवतार का कहना है कि बरसात में इस मार्ग पर निकलने में परेशानी होती थी। निर्माण से सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
लोगों की बात
सुनवारा निवासी राहगीर अशोक ने बताया कि सड़क के निर्माण से बहुत सहूलियत हो जाएगी। उनका प्रतिदिन शहर में आवागमन रहता है। कच्ची सड़क पर साइकिल से परेशानी होती थी। देशरमउ निवासी राहुल ने बताया कि वह इस मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार को पूजा-अर्चना करने के लिए जाते है। सीसी सड़क के निर्माण से अब समय की बचत होगी।
वर्जन
इस सड़क का आज तक निर्माण नहीं हुआ था। आसपास के गांवों के लोगों की परेशानी को देखकर सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इसके बनने से श्रद्धालुओं व राहगीरों को आवागमन में आसानी होगी। -ज्योति गुप्ता, पालिकाध्यक्ष