फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rims 'third eye' frontline state

रिम्स में ‘तीसरी आंख’ की निगहबानी

Fri, 03 Jun 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा Updated Fri, 03 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rims 'third eye' frontline state
रिम्स सैफई में अब इमरजेंसी और बर्न सेंटर सीसीटीवी की निगरानी में - फोटो : अमर उजाला

सैफई। उप्र ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई का इमरजेंसी ट्रामा, बर्न सेंटर, सभी वार्ड व प्रशासकीय भवन अब सीसीटीवी की निगरानी में होंगे। इनकी मदद से 24  घंटे अस्पताल परिसर की रिकॉर्डिंग की जाएगी। संस्थान के निदेशक डॉ. (ब्रिगे) टी प्रभाकर ने बताया कि सीसीटीवी लगवाने का उद्देश्य ये है कि संस्थान में मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ हो रही चोरी आदि की घटनाओं को रोकने के साथ अराजक तत्वों की पहचान की जा सके।

विज्ञापन


कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि इमरजेंसी ट्रामा एवं बर्न सेन्टर में अराजक तत्वों की निगरानी के लिए प्रत्येक तल और प्रत्येक वार्ड में कुल 30 सीसीटीवी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी के द्वारा पिछले दिनों इमरजेंसी ट्रामा एवं बर्न सेंटर में हुई चोरी की घटनाओं में चोरों की शिनाख्त आसानी से हो सकी थी । पिछले कुछ समय से संस्थान के कुछ वार्डों में मरीजों के मोबाइल एवं आवश्यक जरूरी सामानों के चोरी होने की घटनाएं सबसे ज्यादा रात में सामने आ रही थीं।
विज्ञापन


सीसीटीवी फु टेज की मदद से चोरी करने वालों की शिनाख्त में अस्पताल प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन को काफी सहूलियत हो रही है। अपर निदेशक (प्रशा.) राधाकृष्ण सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर में लगे सभी सीसीटीवी को सर्वर रूम से जोड़ा गया है। जहां 24 घंटे तकनीकी स्टाफ  की मदद से इन सीसीटीवी फुटेज पर निगरानी रखी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed