फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Riders showered bullets on the car in broad daylight

दिनदहाड़े कार सवारों पर बरसाई गोलियां

Fri, 18 Mar 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 18 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Riders showered bullets on the car in broad daylight
फायरिंग की घटना की जानकारी देता पीड़ित कार सवार - फोटो : अमर उजाला
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव रुकैयापुर के पास रिश्तेदारी में जा रहे कार सवार लोगों पर आठ-दस बाइकों पर सवार हमलावरों ने फायरिंग की। अचानक शुरू हुई फायरिंग से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कार चालक ने बेतहाशा गाड़ी भगा कर पड़ोस के गांव नीमासई में एक स्कूल में घुसकर जान बचाई। नीमासई गांव के लोगाें के आ जाने पर हमलावर फरार हो गए। घटना के पीछे ट्रांसफार्मर से तार डालने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। कार सवार उपदेश यादव जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव का निजी चालक है।
विज्ञापन



सैफई थाना क्षेत्र के गांव नगलाश्री निवासी उपदेश यादव अपने भाई रामचंद्र व भांजे गौरव के साथ गुरुवार को कार से अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। दोपहर करीब 12:30 बजे चौबिया थाना क्षेत्र के गांव रुकैयापुर के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवारों ने घेराबंदी कर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से कार चला रहे उपदेश ने गाड़ी को भगाना शुरू कर  दिया और गांव नीमासई में एक स्कूल में जाकर जान बचाई।
विज्ञापन



उधर, फायरिंग करते हुए पीछा कर रहे बाइक सवार हमलावर भी वहां पहुंच गए। फायरिंग की आवाज सुनकर नीमासई के ग्रामीण घरों से निकल पड़े और हमलावरों को ललकारा। ग्रामीणों के आ जाने पर हमलावर भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चौबिया थाने को दी। एसओ चौबिया रामचंद्र दीक्षित फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसओ ने बताया कि फायरिंग होने की सूचना पर जांच की तो मौके पर कारतूस का कोई खोखा आदि नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के संबंध में दोनों पक्षों का ट्रांसफार्मर पर तार डालने को लेकर विवाद होना बताया गया। उपदेश यादव अपने को जिला पंचायत अध्यक्ष का निजी चालक बता रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed