फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   rewa ingene failed

रीवांचल एक्सप्रेस का इंजन फेल

Tue, 22 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 22 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
rewa ingene failed
electric train - फोटो : प्रप्तीकात्‍मक
नई दिल्ली से रीवा जा रही रीवांचल एक्सप्रेस के इंजन से सोमवार की रात 2:14 बजे सूअर टकरा गया। सूअर फंसने से ट्रेन का इंजन फेल हो गया। करीब ढाई घंटे तक ट्रेन डाउन ट्रैक पर खड़ी रही। प्रयागराज का इंजन जोड़कर ट्रेन को साम्हो स्टेशन पर लूप लाइन पर पहुंचाया गया। सुबह करीब पांच बजे ट्रैक क्लियर हुआ। इस दौरान प्रयागराज समेत पांच ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को नई दिल्ली से रीवा जा रही 12428 डाउन रीवांचल एक्सप्रेस से रात 2:14 बजे भरथना के रेलवे फ ाटक नंबर 20बी के पास सूअर टकरा गया। ब्रेक में सूअर के फंसने से इंजन फेल हो गया। इससे ट्रेन कुछ दूर जाकर खड़ी हो गई। ड्राइवर ने इंजन को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कंट्रोल रूम को सूचना देने पर भरथना से इंजीनियर आए, लेकिन इंजन ठीक नहीं हुआ। इस पर पीछे खड़ी प्रयागराज एक्सप्रेस का इंजन काटकर रीवांचल एक्सप्रेस में जोड़ा गया। ट्रेन को साम्हो स्टेशन की लूप लाइन पर खड़ा कर इंजन वापस लाया गया। प्रयागराज को सुबह पांच बजे ट्रैक क्लीयर होने पर आगे रवाना किया गया। ट्रेन लेट होने पर प्रयागराज के यात्रियों ने हंगामा भी किया। एसएम मनोज कुमार ने स्टेशन अधीक्षक एमपी सिंह को जानकारी दी। इस पर अधीक्षक ने यात्रियों को समझाया। इसके अलावा कानपुर जा रही स्पेशल ट्रेन भरथना, अवध एक्सप्रेस भरथना-एकदिल के बीच, पुरुषोत्तम एकदिल में और दूरंतो एक्सप्रेस इटावा-एकदिल के बीच खड़ी रही।  साम्हो स्टेशन अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि सुबह रीवा के इंजन के ठीक होने के बाद ट्रेन आगे रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed