फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Revolution is witness to historic monastery Bilaya

क्रांति का गवाह है ऐतिहासिक बिलैया मठ

Sun, 09 Aug 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 09 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Revolution is witness to historic monastery Bilaya

मई 1857 में मेरठ से शुरू हुई प्रथम स्वाधीनता संग्राम की लड़ाई का गवाह ऐतिहासिक स्थल बिलैया मठ भी रहा है। इतिहास बताता है यहां भी क्रांतिकारियों ने हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए अंग्रेजी फौज के छक्के छुड़ा दिए थे।

विज्ञापन


आज यह स्थल उपेक्षित-सा है और जीर्णोद्धार के लिए सत्ताधीशों की बांट जोह रहा है। इतिहास के मुताबिक, मेरठ से स्वतंत्रता संग्राम शुरू होने के बाद क्रांतिकारियों से लड़ने के लिए कलकत्ता (अब कोलकाता) से वहां भेजी जा रही सैन्य सामग्री को लूटने के लिए मंगल पांडेय के क्रांतिकारी साथियों ने मोहल्ला फक्कड़पुरा के पास स्थित बिलैयामठ को चुना था।
विज्ञापन


तब यहां पर तत्कालीन कलेक्टर एलन ऑक्टोवियम ह्यूम था। उसे यह भनक लग गई तो अंग्रेजों की फौज को उसने सतर्क कर दिया। सख्ती दिखाते हुई कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। इटावा-आगरा शेरशाह सूरी मार्ग के किनारे जसवंतनगर में आम के घने बाग में स्थित बिलैया मठ को क्रांतिकारियों ने अपना ठिकाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1857 की एक सुबह बैलगाड़ी पर सवार सशस्त्र क्रांतिकारियों को इस ओर आते देख अंग्रेजी फौज ने उनसे हथियार डालने को कहा। इस पर दोनों में मुठभेड़ हो गई। सूचना पर कलेक्टर ह्यूम और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट डेनियल अपने वफादार सैनिकों के साथ वहां पहुंच गया। इस बीच बिलैया मठ में क्रांतिकारी सुरक्षित प्रवेश कर चुके थे।


ह्यूम ने मठ को घेर लेने का आदेश दिया। क्रांतिकारी हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ अंग्रेजों पर टूट पड़े। बड़ी संख्या में अंग्रेज सिपाहियों के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट डेनियल की भी मौत हो गई। डर के मारे कलेक्टर ह्यूम को उलटे पांव वहां से भागना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed