फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   reverse shatabdi late by 8 hours

रिवर्स शताब्दी आठ घंटे लेट

Wed, 28 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 28 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
reverse shatabdi late by 8 hours
प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। - फोटो : अमर उजाला

आगरा के निकट बरहन में मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के दूसरे दिन बुधवार को भी ट्रेनों का फेर सुधर नहीं सका। ज्यादातर ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। रिवर्स शताब्दी आठ घंटे देरी से दिल्ली रवाना हुई। इससे यात्रियाें को परेशानी हुई।

विज्ञापन

मंगलवार को बरहन के निकट मालगाड़ी के बेपटरी होने के बाद दिल्ली हावड़ा रेल लाइन पर गड़बड़ाया ट्रेनों का संचालन बुधवार को भी पटरी पर नहीं आया। स्थिति ये रही कि सुबह के समय दिल्ली जाने वाली कानपुर-नई दिल्ली रिवर्स शताब्दी दोपहर तीन बजे इटावा स्टेशन पर पहुंची और दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी प्रकार  लखनऊ स्वर्ण शताब्दी साढे़ चार घंटे देरी से दिल्ली रवाना हुई। वहीं इन प्रमुख ट्रेनों के अलावा भी कई और ट्रेनें घंटों देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डाउन ऊंचाहार एक्सप्रेस 3 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 7 घंटे, जोधपुर हावड़ा 7 घंटे, आनंद बिहार कोलकाता 8 घंटे देरी से चलीं। कालका मेल, महानंदा, नार्थ ईस्ट, मुरी एक्सप्रेस 3 से 4 घंटे की देरी से चलीं। ट्रेनों की इस लेटलतीफी के कारण दूसरे दिन भी यात्रियों को परेशानी हुई। कई यात्रियों ने ात्रा स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed