{"_id":"572cf1154f1c1b5b315cd44f","slug":"retired-soldier-trampled-by-truck-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने रिटायर्ड फौजी को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने रिटायर्ड फौजी को रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 07 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
चौबिया क्षेत्र के गांव रैपुरा के सामने दुर्घटना में मृत सेवानिवृत फौजी के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना के गांव रैपुरा के सामने भट्टा के पास दूध लेकर पैदल लौट रहे एक रिटायर्ड फौजी को ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ट्रक को भगाने का प्रयास कर रहे चालक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आक्रोशित लोगों ने इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। एक घंटे तक हाईवे जाम रहने से यातायात प्रभावित रहा।
चौबिया थाना के गांव मूंज निवासी बंशीधर (65 वर्ष) पुत्र वृंदावन रिटायर्ड फौजी थे। रिटायर्ड होने के बाद वह संत हो गए थे। शुक्रवार सुबह वह पड़ोस के गांव कबूली से अपने लिए दूध लेने के लिए गए थे। वह दूध लेकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह रैपुरा गांव के पास भट्टा के समी,प पहुंचे तभी एक ट्रक चालक ने लापरवाही के साथ गाड़ी चलाते हुए उन्हें रौंद दिया। बंशीधर ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए। लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने ट्रक को रोक दिया, तभी लोगों ने चालक को पकड़ लिया।
घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आक्रोशित लोगाें ने इटावा- बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर एसओ चौबिया जेपी यादव मय फौर्स के मौके पर पहुंचे और उन्होंने चालक को अपनी हिरासत में लिया। जाम लगने के कारण वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण कैदियों को लेकर फतेहगढ जा रही पुलिस वैन भी फंस गई। एसओ जेपी यादव ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। एक घंटे बाद एसओ के समझाने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।