{"_id":"850385d72c8f062177dd80d9f44532f1","slug":"retired-military-home-to-eight-million-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" घर से आठ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से आठ लाख की चोरी
eight million theft from house
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा महेवा में सोमवार की रात चोरों ने एक रिटायर्ड फौजी के घर का ताला तोड़कर लाखों की नगदी, जेवर समेत करीब आठ लाख रुपये का माल ले गए। रिटायर्ड फौजी अपने परिवार के साथ गांव में भागवत कथा में गए थे। मंगलवार की दोपहर मोहल्ले के लोगों ने घर का टूटा ताला देखकर घटना की जानकारी रिटायर्ड फौजी को दी।
सूचना पाकर महेवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। ग्राम खिरीटी चकरनगर के मूल निवासी रिटायर्ड फौजी शिवकुमार सिंह राजावत ने महेवा कस्बे में पशु अस्पताल के पीछे नई बस्ती में डेढ़ साल पहले नया घर बनवाया था।
सोमवार को वह परिजनों के साथ गांव गए थे। सोमवार की रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ डाला। कमरे में रखी अलमारी, बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नगदी चुरा ले गए। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे उनके पड़ोसियों की नजर टूटे ताले पर पड़ी। पड़ोसियों ने शिवकुमार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
चोरी की सूचना मिलने पर वह परिवार सहित मौके पर पहुंचे। शिवकुमार ने बताया चोर उनके घर से दो लाख रुपये और करीब दो सौ ग्राम सोने के जेवरात, एक किलो चांदी के जेवर, बाइक, गैस सिलेंडर समेत करीब आठ लाख का सामान चुरा ले गए। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।