{"_id":"572799024f1c1bfa525cdbb3","slug":"restaurant-in-garden-platform-dropped-retired-military-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्डर प्लेटफार्म पर गिरा, रिटायर्ड फौजी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्डर प्लेटफार्म पर गिरा, रिटायर्ड फौजी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 02 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
घायल रिटायर्ड फौजी चेतराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक गार्डर गिरने से रिटायर्ड फौजी घायल हो गया। वह अपने रिश्तेदार को छोड़ने के लिए स्टेशन आए थे। इससे प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि लकड़ी का गार्डर बहुत पुराना हो गया था। घायल का रेलवे के डाक्टर रफी अहमद ने इलाज किया।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे रिटायर्ड फौजी चेतराम पुत्र राजाराम (56) निवासी चांद मियां वाली गली अड्डा गूलर थाना फ्रेंड्स कालोनी अपने दामाद को ट्रेन में बैठाने के लिए स्टेशन आए थे। वह दामाद के साथ प्लेटफार्म एक पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। अचानक लकड़ी का गार्डर नीचे गिरा। गनीमत रही की सीधा गार्डर उनके ऊपर नहीं गिरा। नीचे गिरने के बाद उछलकर उसके टुकड़े लगे। इससे उनको चोट लग गई। इस पर दामाद और अन्य लोगों ने उनको उठाकर स्टेशन मास्टर के कमरे में पहुंचाया।
विज्ञापन
रेलवे के डाक्टर को इसकी सूचना दी गई। डा. रफी अहमद ने घायल को इलाज किया। घटना के वक्त स्टेशन मास्टर के सहायक एके पाठक व राजू के साथ कई अन्य यात्री भी आसपास मौजूद थे लेकिन वह बाल बच गए। स्टेशन अधीक्षक आर के त्रिपाठी ने घायल का हाल लिया। उन्होंने बताया कि गार्डर काफी पुराना हो गया है। बंदरों के उछल कूद करने की वजह से गिर गया। अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर नए गार्डर रखवाए जाएंगे।
विज्ञापन