फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report of murder filed against six including former head

Etawah News: पूर्व प्रधान सहित छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 May 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 01 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Report of murder filed against six including former head
फॉलोअप
विज्ञापन

- शनिवार को पेड़ पर लटका मिला था किसान का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। ग्राम लछवाई में शनिवार सुबह किसान का शव पेड़ पर लटका मिलने के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

गांव निवासी हरेंद्र कुमार (47) शुक्रवार रात लापता हो गया था। उसका शव गांव से करीब 300 मीटर दूर शनिवार सुबह सड़क किनारे पेड़ पर लटकता मिला था। मृतक के छोटे भाई जोगेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ लोग पूर्व प्रधान के सहयोग से उनके घर के सामने मूर्ति की स्थापना करना चाहते थे। इसका हरेंद्र ने विरोध किया था। इसी रंजिश में हरेंद्र के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि 28 अप्रैल की रात करीब नौ बजे इंदल सिंह, विकास व कमलेश, पूर्व प्रधान मुकेश गुप्ता, सर्वेंद्र, राजीव हरेंद्र के घर आए। कहा कि राजीनामा को तैयार हैं। उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गए। गांव से कुछ दूर पूर्व प्रधान मुकेश गुप्ता के गोदाम के सामने हरेंद्र की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया। सीओ नागेंद्र चौबे का कहना है तहरीर के आधार पर छह नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed