फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report of dowry murder filed on in-laws including husband

Etawah News: पति सहित ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 15 Aug 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 15 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Report of dowry murder filed on in-laws including husband
जसवंतनगर। क्षेत्र के महलई गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की हत्या करने के आरोप में ससुरालीजनों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

छाछा गांव थाना भोगांव जिला मैनपुरी निवासी मालती देवी ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी पुत्री साधना की शादी चार साल पहले महलई गांव निवासी कन्हैया बाबू के साथ की थी। और शादी में छह लाख रुपये ओर दान दहेज भी दिया था, लेकिन उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक सोने की चेन व एक लाख रुपये नकद की मांग करते थे। इस बात को लेकर उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते थे।

आठ अगस्त मंगलवार को उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि उनकी पुत्री साधना की तबीयत खराब हो गई, जब वह लोग सैफई मेडिकल कॉलेज आये तो साधना की मौत हो चुकी थी। उसके ससुरालीजन उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे। इस मामले में पीड़िता मालती देवी ने उसकी पुत्री के पति कन्हैया बाबू, मंजू देवी, पूजा, प्रियांशी व आरजू के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed