फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   report agianst sp candidate

सपा प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 30 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 30 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
report agianst sp candidate
यूपी इलेक्शन - फोटो : प्रप्तीकात्‍मक
बगैर अनुमति के नामांकन जुलूस निकालने पर जिला मजिस्ट्रेट शमीम अहमद खान ने सपा प्रत्याशी कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर सीओ सैफई के खिलाफ भी कर्तव्यपालन में लापरवाही की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी गई है।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू ने बद्री प्रसाद धर्मशाला छैराहा से नामांकन जुलूस निकालने का कार्यक्रम तय किया था। जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। सोमवार सुबह सभी कार्यकर्ता मकसूदपुरा स्थित सपा के चुनाव कार्यालय पर एकत्र होने लगे। उत्साही युवकों ने बाइकों पर नारेबाजी करते हुए शहर की सड़कों पर जुलूस निकाला। जिला निर्वाचन अधिकारी शमीम अहमद खान ने बताया कि नामांकन से पहले सपा प्रत्याशी कुलदीप गुप्ता तथा जिलाध्यक्ष सपा गोपाल यादव ने अनुमति प्राप्त नहीं की। जिससे जनपद में लगी धारा 144 तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मानते हुए उनके विरूद्ध एफ आईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

वहीं निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान वाहनों को बैरियर पर न रोकने पर सीओ सैफई भी कार्रवाई की जद में आ गए हैें।  डीएम चौराहे से लेकर अंबेडकर चौराहे तक नो व्हीकल जोन बनाया गया है। सीओ सैफई विनय कुमार चौहान ने  गलत ढंग से वाहनों को बैरियर से आगे जाने की अनुमति दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आयोग के दिशा निर्देशों की अवहेलना करने पर श्री चौहान की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed