फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report against 28 people attempting to occupy the temple land in etawah

इटावाः मंदिर की जमीन पर कब्जे के प्रयास में 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 05 Sep 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Report against 28 people attempting to occupy the temple land in etawah
बसरेहर। क्षेत्र के बहादुरपुर लुहिया के चित्रगुप्त जगन्नाथ जी मंदिर की जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से परिसर में घुसकर तोड़फोड़, पुजारी के साथ मारपीट करने, जरूरी कागजात व मोटरसाइकिल ले जाने के मामले में पुलिस ने आठ नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना बसरेहर क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरपुर लोहिया के चित्रगुप्त जगन्नाथ जी मंदिर के पुजारी शीतल दास महाराज के अनुसार 29 अगस्त को करीब 25 लोगों ने मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले को लेकर मारपीट की थी। वे लोग मंदिर में रखी अष्टधातु की मूर्ति व चांदी का मुकुट भी चुरा ले गए थे और कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे जरूरी कागजात व मंदिर परिसर से एक मोटरसाइकिल ले गए थे।
विज्ञापन

दूसरे दिन सुबह शीतल दास जी महाराज ने कुछ लोगों के साथ जाकर बसरेहर थाने पुलिस में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। परंतु, पुलिस के ढुलमुल रवैया के कारण सुनवाई न होने पर उनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। इसके बाद संत समाज में निरंतर आक्रोश बढ़ने लगा और कुछ भाजपा नेताओं पहल की तो एसएसपी आकाश तोमर ने जांचकर निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम थाना बसरेहर पुलिस ने मामले को लेकर आठ नामजद लोग शिव प्रकाश, ओमप्रकाश, सोनू, मोनू, अतुल, शशांक, हर्षित, शिवम व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ आठ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि आठ नामजद और बीस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed