Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Repairs exist only on paper; in reality, the road is nowhere to be found.

Etawah News: कागजों पर मरम्मत, हकीकत में ढूंढे नहीं मिल रही सड़क

Thu, 12 Nov 2026 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 12 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Repairs exist only on paper; in reality, the road is nowhere to be found.
फोटो 13::चकरनगर के सिंडौस गांव में पाइप लाइन बिछाने के बाद जर्जर हुई सड़क पर भरा पानी। संवाद
इटावा। हर घर जल नल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत के नाम पर जिले में विशेष अभियान चलाया गया, लेकिन इसका असर गांवों में नजर नहीं आ रहा है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जिले में खोदी गईं 1002 किमी सड़कों में से 980 किमी को दुरुस्त करा दिया गया है। इसके बावजूद कई गांवों में सड़कें और गलियां आज भी खुदी पड़ी हैं। ऐसे में 15 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चला विशेष अभियान सिर्फ कागजों में ही सिमट के रह गया।
विज्ञापन

जिले में कुल 683 गांव हैं। इनमें से 143 गांव पहले की योजनाओं के तहत लाभान्वित हो चुके हैं। शेष 540 गांवों में 319 गांवों में हर घर जल नल योजना का काम प्रक्रिया में है। विभाग का दावा है कि इन गांवों में भी पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत करा दी गई है। वहीं, शेष 221 गांवों में से 112 गांवों में इंडियन ह्यूम पाइप और 23 गांवों में ओमिल कंपनी की ओर से अनुरक्षण एवं रखरखाव का काम किया जा रहा है। बाकी 86 गांवों में जलापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

इसके बावजूद जमीनी स्तर पर तस्वीर विभागीय दावों से अलग दिखाई दे रही है। बृहस्पतिवार को जिलेभर की 10 से अधिक ग्राम पंचायतों की पड़ताल की तो नौ ग्राम पंचायतों में गलियों की दुर्दशा आज भी पहले जैसी मिली, यहां अभियान का कोई असर नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
केस-एक
दो साल बाद भी नहीं भरीं गलियों की दरारें
चकरनगर। ब्लॉक क्षेत्र के सिंडौस गांव में नल जल योजना ग्रामीणों के लिए राहत के बजाय मुसीबत बन गई है। योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने करीब दो साल पहले गांव की सड़कों और गलियों को खोदा था। काम पूरा होने के बाद भी उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। हालत यह है कि पानी भरने से गलियां कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। करीब तीन हजार की आबादी इस समस्या से जूझ रही है। (संवाद)
------
केस-दो
बिजलीघर के सामने गली में गड्ढे ही गड्ढे
उदी। बढ़पुरा ब्लॉक की कामेत पंचायत में उदी मोड़ पर बिजलीघर के सामने वाली गली की हालत भी खराब है। पानी की टंकी के लिए पाइपलाइन डालने के दौरान गली की खोदाई की गई थी। काम पूरा होने के बाद भी उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। लंबे समय से गली बदहाल पड़ी है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। (संवाद)
-------
केस-तीन
शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
भरथना। क्षेत्र के कंधेसी पचार गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं कई गलियों की अब तक मरम्मत नहीं हुई है। गांव की सड़कें और गलियां बदहाल हैं। ग्रामीणों ने कई बार समस्या उठाई है। गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम दुबे ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। इस संबंध में बीते दिनों संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराकर समस्या के समाधान की मांग की गई थी। (संवाद)
-------
केस-चार
सड़कें खोदीं, अब तक नहीं पहुंचा पानी
निवाड़ीकला। महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत उरेंग के मजरा नगला तुला में भी हर घर जल नल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें और गलियां खोद दी गईं। इसके बाद उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। पक्की सड़कों पर बने गड्ढे अब मिट्टी से भरने लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि सड़कें खोदने के बाद भी यहां अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में ग्रामीणों को न तो पेयजल सुविधा का लाभ मिल रहा है और न ही आवागमन के लिए दुरुस्त रास्ते मिल पा रहे हैं। (संवाद)
---------
शिकायतों के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं
सिंडौस निवासी राहुल राजावत ने बताया कि ठेकेदार सड़क खोदकर छोड़ गया है। नल जल योजना के एप पर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत की गई है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
------
कंधेसी पचार गांव निवासी शिवम मिश्रा ने बताया कि गलियां खुदी होने से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। गड्ढों में गिरकर दो बच्चों के पैर फ्रैक्चर हो चुके हैं। इस समस्या को लेकर ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
--------
हर घर जल नल योजना के तहत जिले में 97.80 प्रतिशत खोदी गई सड़कों को दुरुस्त करा दिया गया है। जो बचा है उसपर भी काम करवाया जा रहा है। काम कर रहीं दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए थे कि पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों को दुरुस्त करवा दिया जाए। साथ ही हेल्पलाइन नंबर पर जो भी शिकायत आती हैं उनका भी निस्तारण कराया जाता है।

-कुलदीप कुमार प्रजापति, एक्सईएन, जल निगम ग्रामीण

फोटो 13::चकरनगर के सिंडौस गांव में पाइप लाइन बिछाने के बाद जर्जर हुई सड़क पर भरा पानी। संवाद

फोटो 13::चकरनगर के सिंडौस गांव में पाइप लाइन बिछाने के बाद जर्जर हुई सड़क पर भरा पानी। संवाद

फोटो 13::चकरनगर के सिंडौस गांव में पाइप लाइन बिछाने के बाद जर्जर हुई सड़क पर भरा पानी। संवाद

फोटो 13::चकरनगर के सिंडौस गांव में पाइप लाइन बिछाने के बाद जर्जर हुई सड़क पर भरा पानी। संवाद

फोटो 13::चकरनगर के सिंडौस गांव में पाइप लाइन बिछाने के बाद जर्जर हुई सड़क पर भरा पानी। संवाद

फोटो 13::चकरनगर के सिंडौस गांव में पाइप लाइन बिछाने के बाद जर्जर हुई सड़क पर भरा पानी। संवाद

फोटो 13::चकरनगर के सिंडौस गांव में पाइप लाइन बिछाने के बाद जर्जर हुई सड़क पर भरा पानी। संवाद

फोटो 13::चकरनगर के सिंडौस गांव में पाइप लाइन बिछाने के बाद जर्जर हुई सड़क पर भरा पानी। संवाद

फोटो 13::चकरनगर के सिंडौस गांव में पाइप लाइन बिछाने के बाद जर्जर हुई सड़क पर भरा पानी। संवाद

फोटो 13::चकरनगर के सिंडौस गांव में पाइप लाइन बिछाने के बाद जर्जर हुई सड़क पर भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed