फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Repair work of Chambal bridge almost complete

Etawah News: चंबल पुल का मरम्मत कार्य लगभग पूरा

Sat, 04 Jul 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Repair work of Chambal bridge almost complete
फोटो: 22 चंबल पुल पर चलता मरम्मत का कार्य। संवाद
उदी। चंबल पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था ने अधिकांश तकनीकी कार्य पूरा कर लिया है। यदि अंतिम निरीक्षण और तकनीकी जांच में पुल पूरी तरह सुरक्षित पाया गया तो 10 जुलाई के बाद सभी प्रकार के वाहनों के लिए पुल पर आवागमन की अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त चंबल पुल का मरम्मत कार्य पीएनसी टोल प्लाजा बरही की ओर से कराया जा रहा है। मरम्मत के दौरान पुल के प्रभावित हिस्से को हाइड्रोलिक जैक से उठाकर क्षतिग्रस्त बियरिंग प्लेट बदली गई। इसके बाद रोलर बियरिंग को भी निर्धारित स्थान पर स्थापित कर दिया गया है। अब केवल अंतिम तकनीकी और फिनिशिंग कार्य शेष हैं, जिन्हें एक दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद 10 जुलाई तक पुल को निरीक्षण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इसके बाद पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा। एनएच-719 के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि मरम्मत पूरी होने के बाद विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर पुल की स्थिति का आकलन किया जाएगा। रिपोर्ट संतोषजनक रहने और जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद पुल पर यातायात बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed