फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Repair of Chambal bridge started, traffic of all vehicles stopped

चंबल पुल की मरम्मत शुरू, सभी वाहनों का आवागमन बंद

Thu, 11 Mar 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Repair of Chambal bridge started, traffic of all vehicles stopped
चंबल पुल पर हाईड्रोलिक जैक ने मरम्मत का कार्य शुरू किया - फोटो : ETAWHA
इटावा। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले चंबल नदी पुल पर एक हफ्ते बाद गुरुवार को मरम्मत का काम शुरू हो गया। एनएच-92 पर बने इस पुल के क्षतिग्रस्त होने पर तीन मार्च से यहां पर भारी वाहनों का आवागमन बंद है।
विज्ञापन

गुरुवार को पिलर नंबर छह की बेयरिंग को ठीक करने के लिए पटना से मंगाई गई हाइड्रोलिक जैक का इस्तेमाल किया गया। एनएच के सहायक अभियंता एससी शर्मा ने बताया कि बेयरिंग की प्लेट टूटी हुई है। लॉक भी दो टुकड़ों में मिला है।
विज्ञापन

अगर प्लेट की स्थानीय स्तर पर ही मरम्मत हो गई, तो भी पुल पर आवागमन शुरू होने में चार से पांच दिन का वक्त लग सकता है। प्लेट को मरम्मत के लिए यदि बाहर भेजना पड़ा, तो एक सप्ताह भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच के सहायक अभियंता ने बताया कि प्लेट सही होने की स्थिति पर सब कुछ निर्भर है। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद पुल पर यातायात फिर से बहाल होने के बारे में अभी कुछ कहा जा सकता है। शुक्रवार को स्थिति का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed