फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Religion protected martyrdom of Guru Teg Bahadur example

धर्म रक्षा की मिसाल हैं गुरुतेगबहादुर की शहादत

Thu, 17 Dec 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
अमर उजाला ब्यूरो इटावा। Updated Thu, 17 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Religion protected martyrdom of Guru Teg Bahadur example
इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष हरजीत सिंह कालड़ा ने
विज्ञापन
गुरुद्वारा में श्रीगुरुतेगबहादुर साहिब की शहादत एवं जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति त्याग और बलिदान से ही बलवती हुई है। भारत की भूमि को अनेक संत, राजाओं, वीरों ने त्याग, बलिदान से सशक्त बनाया है।

श्रीगुरुतेगबहादुर साहिब का समूचा जीवन ही त्याग पर है। मजलूमों, गरीबों के लिए हमदर्दी से भरपूर उनका जीवन लोगों के दुख दूर करने, समाज को एकजुट करने, लोगों के लिए शिक्षा व मार्गदर्शन का जीवन है। तत्कालीन शासक भय से लोगों को जबरन धर्म परिवर्तन करवा रहा था। जुल्म कर रहा था।

इस जुल्म को रोंकने, उनके दिलों से भय दूर करने, धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने शहादत दी। उन्होंने बताया कि संसार में लोग अपने अपने मनोरथ के लिए तो कुर्बानी देते आए हैं, लेकिन दूसरे के मनोरथ के लिए, धर्म की रक्षा के लिए श्रीगुरुतेगबहादुर साहिब की शहादत विशेष घटना है।


इस मौके पर कमेटी के खजांची सरदार तरनजीत सिंह ने बताया कि धर्म की बलिवेदी पर अपने को न्यौछावर करने वाले सिख धर्म के श्रीगुरुतेगबहादुर के नाम को कौन नहीं जानता है। जिन्होंने सिर देना स्वीकार किया धर्म नहीं छोड़ा।


इस मौके पर गुरुवाणी का मनोहर कीर्तन मुख्यग्रंथी भाई राजेंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ किया। इस गुरु पर्व केे मनाने के लिए सरदार सुरेंदर सिंह, महेंदर कौर, सतनाम सिंह अरोरा और रिषी अरोरा परिवार ने गुरु ग्रंथ साहिब की अखंड पाठ की सेवा की। समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया।

सभी श्रद्घालुओं ने प्रसाद छका। कमेटी के सेक्रेटरी सरदार गुरुवचन सिंह मोगा ने सरदार सुरेंदर सिंह अरोरा परिवार को सरोपा भेंट किया। कार्यक्रम में सहयोग के लिए तरनपाल सिहं कालड़ा, चरनजीत सिंह काका, जसवीर सिंह पप्पी, मनदीप सिंह ने कमेटी की तरफ से सभी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed