फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Religion is all later our country

धर्म सभी हैं बाद में पहले अपना देश

Fri, 25 Dec 2020 09:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Religion is all later our country
राष्ट्रीय कवि संगम इटावा शाखा ने शुक्रवार को थियोसोफिकल इंटर कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया।
विज्ञापन

उद्घाटन संत लाल बाबा ने किया। इस अवसर पर यश भारती से सम्मानित दीन मोहम्मद दीन मैनपुरी ने कहा-मुसलमान सिख, हिंदुओं सुन लो यह संदेश, धर्म सभी हैं बाद में पहले अपना देश ।
कार्यक्रम में करहल से पधारे प्रेम चंद्र शाक्य ने एक बूढ़े पेड़ की व्यथा का गीत पढ़ा। देवेश शास्त्री के दोहों ने छाप छोड़ी। कवयित्री उमा दीक्षित ने मौन से ठन गई कविता पढ़ी तो प्रतीक्षा चौधरी की बेटियां शीर्षक कविता ने शमां बांध दिया। पूर्व प्रवक्ता पुष्पा चौहान ने अटल जी की श्रद्धांजलि के छंद पढ़े।
विज्ञापन

हरिशंकर त्रिपाठी ने नई कविता शैली में काव्य पाठ किया तो कवि महाराम सिंह ने वर्तमान परिवेश से जुड़े मुक्तक पढ़े। शायर रौनक इटावी, गीतकार डॉ. राजीव राज, युवा हस्ताक्षर प्रियांक मिश्र, वैभव यादव, डॉ. कुश चतुर्वेदी, रोहित चौधरी आदि कवियों ने अपनी कविताएं सुनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता बृजानंद शर्मा ने, संचालन डॉ. कुश चतुर्वेदी ने और आभार संयोजक रोहित चौधरी ने जताया। इस अवसर पर राज नारायण चौधरी, बंटी बाजपेई, दीपक चौधरी, कुलदीप तिवारी आदि ने कवियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed