फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Relief: No one died of corona after 40 days

राहत : 40 दिन बाद कोरोना से किसी की जान नहीं गई

Wed, 19 May 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Relief: No one died of corona after 40 days
इटावा। जिले में अब कोरोना से राहत मिलती दिख रही है। करीब 40 दिन बाद मंगलवार को कोरोना कोई मौत नहीं हुई और संक्रमितों की संख्या भी घटी है। केवल 35 नए पॉजिटिव मिले जबकि 130 मरीज ठीक हुए। अब केवल 912 सक्रिय केस बचे हैं।
विज्ञापन

सात अप्रैल को 19 संक्रमित मिले थे। इसके बाद से नए संक्रमित मिलने का आंकड़ा बढ़ता गया। इसके अलावा नौ अप्रैल से प्रतिदिन किसी ने किसी कोरोना मरीज की जान भी जा रही थी। नौ मई को तो सर्वाधिक 10 लोगों की मौत हुई थी। लेकिन पिछले चार दिनों से संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई है। मंगलवार को 17 महिलाओं समेत केवल 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें केवल तीन शहरी क्षेत्र के हैं जबकि 32 ग्रामीण क्षेत्र के मरीज हैं। किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

अब तक स्वस्थ हुए 12229 मरीज
कोरोना महामारी शुरू होने से मंगलवार तक जिले में 13402 संक्रमित मिले हैं। इसमें 12229 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 261 मरीजों की मौत हुई है। अब केवल 912 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 दिन में 50 हजार की हुई जांच
एक मई से 18 तक 50557 लोगों की कोरोना जांच हुई। इनमें 2799 लोग पॉजिटिव मिले। इसमें 66 संक्रमितों की मौत हो गई और 3919 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मंगलवार को 2681 लोगों की जांच हुई। इसमें 1579 ने एंटीजन किट व 1102 ने आरटीपीसीआर से जांच कराई। मंगलवार तक कुल 560912 लोगों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed