{"_id":"606601598ebc3e8c9376b519","slug":"registration-slows-down-silence-even-at-purchasing-centers-etawha-news-knp620993477","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 15000 किसान, अब तक 410 ने ही कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 15000 किसान, अब तक 410 ने ही कराया पंजीकरण
विज्ञापन
गेहूं खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र गुरुवार से खुल गए। फसल तैयार न होनेे से पहले दिन क्रय केंद्रों पर सन्नाटा रहा। किसान अभी फसल की कटाई में जुटे हैं, इससे पंजीकरण भी तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। अभी तक 410 पंजीकरण ही हुए हैं जबकि किसानों की संख्या लगभग 15000 है। पहले दिन खरीद शून्य रही।
पिछले वर्ष गेहूं बेचने के लिए 10 हजार 200 किसानों ने पंजीकरण कराया था। इस वर्ष भी पंजीयन ऑनलाइन ही होना है।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार किसान अभी फसल काटने में लगे हैं। कुछ क्षेत्रों में तो फसल अभी पकी ही नहीं है। कटाई व मढ़ाई में 15 दिन लग सकते हैं। इसके बाद ही पंजीयन और बिक्री बढ़ेगी।
जिले गेहूं क्रय के लिए 59 सरकारी केंद्र खोले गए हैं। पहले दिन किसी केंद्र पर किसान गेहूं बेचने नहीं पहुंचे। इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये तय किया गया है। खरीद का कोई लक्ष्य नहीं है।
विज्ञापन
शहर में नवीन मंडी में विपणन विभाग के दो, भारतीय खाद्य निगम व पीसीएफ और मंडी समिति का एक-एक केंद्र खोला गया है। केंद्रों पर सफाई मशीन, बारदाना, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र के अलावा किसानों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था की गई है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष पटेल ने बताया जल्द ही क्रय केंद्रों पर ई-पॉप (प्वाइंट ऑफ पर्चेज) मशीन उपलब्ध करा दी जाएगी।
संवाद प्रतिनिधि भरथना के अनुसार तीनों क्रय केंद्रों पर सन्नाटा रहा। नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति दो केंद्र हैं। बालूगंज मार्ग स्थित केंद्र पर भी सन्नाटा रहा।
केंद्र प्रभारी लखन किशोर ने बताया कोई किसान नहीं आया। महेवा ब्लॉक के किसान सुबोध कुमार, बबलू अग्निहोत्री, रामदास सोबरन सिंह, दयाशंकर अवस्थी समेत कई किसानों का कहना है कि अभी गेहूं की फसल पकने व कटाई में 10 से 15 दिन का समय लग सकते हैं।
महेवा ब्लॉक के केंद्रों पर नहीं पहुंचा बारदाना
बकेवर। महेवा ब्लॉक के चार गेहूं खरीद केंद्र किसान सेवा सहकारी समिति बकेवर, साधन सेवा सहकारी समिति दिलीप नगर, साधन सेवा सहकारी समिति मुकुटपुर, महेवा सहकारी संघ उरेंग निवाड़ीकला बनाए गए हैं। गुरुवार को गेहूं खरीद के पहले दिन खरीद केंद्रों का जायजा लेने पर सभी जगह सन्नाटा नजर आया। किसान सेवा सहकारी समिति बकेवर पर इलेक्ट्रिॉनिक कांटा व छन्ना तैयार रखा रहा। बारदाना अभी तक किसी भी केंद्र पर नहीं पहुंचा। केंद्र प्रभारी राजीव गोयल कार्यालय में खाद बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की मार्च क्लोजिंग रिपोर्ट बनाते नजर आए। सचिव ने बताया कि बारदाना अभी तक केंद्र पर नहीं आया है। यही स्थिति साधन सेवा सहकारी समिति दिलीप नगर की रही। केंद्र प्रभारी अनुपम यादव ने बताया एक भी किसान नहीं आया।
अफसरों ने किया क्रय केंद्रों का निरीक्षण
इटावा। एडीएम जयप्रकाश सिंह व जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार पटेल ने गुरुवार को नवीन मंडी में क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौराऱ्न केंद्र प्रभारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देर्श कहा कि कोई भी किसान बगैर खरीद के लौटने न पाए। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जसवंतनगर संवाद के मुताबिक गेहूं खरीद को लेकर एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र् प्रभारियों को व्यवस्थाएं ठीक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रों िमें बोरे, छलना, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी देखा। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार के साथ नवीन गल्ला मंडी समेत चार क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। नगर के सहकारी संघ गेंहू खरीद केंद्र व क्रय विक्रय पर पीसीएफ खाद्यान्न क्रय केंद्र समेत नवीन गल्ला मंडी समिति, विपणन शाखा व पीसीएफ का एक-एक क्रय केंद्र बनाया गया है।
--