{"_id":"646919d8e91a1ee4ca069cc4","slug":"redwood-student-samridhi-shukla-won-the-bronze-etawha-news-c-12-1-244209-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रेडवुड की छात्रा समृद्धि शुक्ला ने जीता कॉस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रेडवुड की छात्रा समृद्धि शुक्ला ने जीता कॉस्य
Sun, 21 May 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 21 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। रेडवुड ग्लोबल स्कूल की छात्रा समृद्धि शुक्ला ने प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपने विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि पर शनिवार को विद्यालय में उसे पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रबंधक अज्ञात वर्मा ने बताया कि बीएस मार्शल आर्ट्स अकादमी फिरोजाबाद के तत्वावधान में 13 व 14 मई को श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल टूंडला में अंतरप्रदेशीय मार्शल आर्ट्स गेम्स का आयोजन हुआ था। इस गेम्स में रेडवुड ग्लोबल स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा समृद्धि शुक्ला ने प्रतिभाग कर ताइक्वांडो में प्रदेश स्तर पर कॉस्य पदक प्राप्त किया। स्कूल की निर्देशिका स्वाती वर्मा ने उसे पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भास्कर शर्मा ने महिलाओं में सेल्फ डिंफेंस की बदली हुई भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हम एक सशक्त समाज के निर्माण की ओर अग्रसर है। यह एक पदक नहीं वरन एक संदेश है कि सभी बेटियों को अपनी आत्म रक्षा की जिम्मेदारी स्वयं ही लेनी होगी।