फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Recovery will be made from the head, secretary and technical assistant who belched Rs 1.41 lakh

Etawah News: 1.41 लाख रुपये डकारने वाले प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक से होगी रिकवरी

Sun, 21 Jan 2024 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Recovery will be made from the head, secretary and technical assistant who belched Rs 1.41 lakh
उदी। मनरेगा योजना के तहत किए गए 1.41 लाख रुपये के फर्जीवाड़े के मामले में प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक से रिकवरी की जाएगी। इसका आदेश बीडीओ ने जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बढ़पुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत वीधूपुरा के चंद्र प्रकाश ने एक नवंबर 2023 में आईजीआरएस सहित डीएम और सीडीओ से ग्राम पंचायत में फर्जीवाड़ा की शिकायत की थी। सीडीओ ने जांच बसरेहर के बीडीओ और भरथना के अवर अभियंता ने की। जांच में पाया गया कि ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत वर्ष 2020-21 में एक व्यक्ति शिवसेवक सिंह की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी सिया दुलारी के जॉब कार्ड पर नियम विरुद्ध 45 दिन का भुगतान किया गया। किसान हरि मोहन के खेत समतलीकरण नियम विरुद्ध होने के बाद भी भुगतान किया गया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020-21 में केयर टेकर के नाम से फर्जी तरीके से 12 हजार 884 रुपये की धनराशि की निकासी के अलावा वर्ष 2022-23 में रेखा देवी एवं विजय बहादुर जो कि पति पत्नि हैं। उन्हें अलग-अलग दर्शाकर लाभार्थी परक योजनाओं के तहत एक लाख 16 हजार 210 रुपये की धनराशि की गई। इस तरह मनरेगा के तहत हुए उपरोक्त तीनों कार्यों में एक लाख 41 हजार 131 रुपये फर्जीवाड़ा करके निकालने की बात सही पाई। सीडीओ ने ग्राम प्रधान रेनू दिवाकर ,सचिव सिद्धार्थ गुप्ता व तकनीकी सहायक लक्ष्मीनारायण से धनराशि का हिस्सा बराबर का वसूली करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed