फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Receiving blankets and delight the face of the poor

कंबल पाकर खिल उठे गरीबों के चेहरे

Tue, 22 Dec 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Tue, 22 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Receiving blankets and delight the face of the poor
सपा के तत्वावधान में पचराहे पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पांच सौ गरीबों को कंबल वितरित किए। कंबल वितरण के दौरान पचराहे पर गरीबों का  हुजूम उमड़ पड़ा। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा ने हमेशा ही गरीबों, मजलूमों, दबे पिसों की मदद की है। सपा सरकार प्रदेश में गरीबों के लिए तमाम जनहितकारी योजनाएं चला रही है,  जिसका गरीबों को पूरा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने सपा शहर अध्यक्ष मुबारक अंजुम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। सपा शहर अध्यक्ष ने इस मौके पर पचराहे पर बन रहे 50 शैया के अस्पताल को जल्द शुरू कराने की मांग की। इस दौरान सपा शहर अध्यक्ष मुबारक अंजुम ने शिवपाल सिंह यादव को शाल ओढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



धर्मवीर सिंह बिट्टू ने शिवपाल सिंह यादव को चांदी का मुकुट पहनाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लक्ष्मीपति वर्मा व आलोक दीक्षित ने किया। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अशोक यादव, सदर विधायक रघुराज शाक्य, विधायक भरथना सुखदेवी वर्मा के अलावा उमेश दीक्षित, डॉ. जयचंद्र भदौरिया, मो. अलताफ, सलीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed